Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: परिणाम बेहतर न आने पर निराश न हो दुगुने मेहनत से करें प्रयास- निगम कमिश्नर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

परिणाम बेहतर न आने पर निराश न हो दुगुने मेहनत से करें प्रयास- निगम कमिश्नर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 3, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर/3/मई/2024
जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न विद्यार्थियों के तनाव को दूर करने एवं आत्महत्या जैसे घातक कदम से बचाने हेतु फेसबूक लाइव कार्यक्रम- दक्षता विकास प्रशिक्षण 29 अप्रैल से 6 मई 2024 तक चलाया जा रहा
है। फेसबूक लाइव में श्री अमित कुमार,
आई.ए.एस., आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर एवं संध्या 5 बजे श्रीमती पूजा कुमार, सी.एस.पी कोतवाली बिलासपुर द्वारा बच्चों, पालकों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद किया गया।
श्री अमित कुमार कमिश्नर नगर निगम ने फेसबुक लाईव में बच्चों को संबोधित करते हुए कमिश्नर नगर निगम ने कहा कि तैयारी करना और परीक्षा देना आपके हाथ में है। यदि परिणाम अपेक्षा से कम आता है तो उसे भूल कर बजाए दुखी होने के दुगने जोश के साथ आगे की तैयारी करे। पालकों से बात करते हुए श्री अमित कुमार ने कहा कि हर पिता अपने बच्चे को डाक्टर, इंजीनियर बनने हेतु बच्चे के दिमाग में “बबल क्रिएट ‘ कर देते है। अपने एस्पेक्टेशन के आगे बच्चे की क्षमता और रूचि को ध्यान नही रखते। ध्यान रखिए कि हर बच्चे का पोटेंशियल और रूचि भिन्न-भिन्न होता है। अतः रांग बबल कियेट करने के बजाए बच्चे को आकाश में उन्मुक्त उड़ान भरने दीजिए। उन्होने थामस एल्वा एडिसन और एप्पल के फाउंडर स्टीव जान्स का उदाहरण देते हुए बताया कि ये बहुत बुरे छात्र और कर्मचारी थे जिन्हे स्कूल और कम्पनी से निकाल दिया गया था। किंतु इनके माता-पिता पाजिटिव एप्रोच के कारण इन्हें पूरे विश्व में इनकी पहचान है
शिक्षकों से बाते करते हुए श्री कुमार ने कहा कि बच्चों के अटेंशन पीरियड को बढ़ाकर उनका मन प्रबंधन एवं माइंड सेट करना जरूरी है। शिक्षक बच्चों के एक्सपैटेशन, एन्जाईटी और फीयर को पहचाने और असफल बच्चों से व्यक्तिगत बात करें। अंत में बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आयुक्त नगर निगम ने कहा कि एक रिजल्ट से न आपका कैरियर बनता है, न ही खत्म होता है। अतः कभी रूकना
नही, थकना नही, बाधाऐं आयेंगी और नए चैलेंज को स्वीकार करना है। सफलता आपको अवश्य मिलेगी ।
फेसबुक लाईव में शाम को श्रीमती पूजा कुमार आईपीएस सी.एस.पी. कोतवाली ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा परीक्षा के परिणाम के अलावा भी जीवन में बहुत कुछ है जीवन में बहुत सारे अवसर या संभावनाएं हैं, आत्मविश्वास बनाएं रखें और असफलता को स्वीकार करें। Csp पूजा कुमार ने बच्चो को बहुत से कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि अपनी असफलता को स्वीकार करना जरूरी है दूसरों से तुलना न करें और अपने भाग्य पर विश्वास करते हुए आगे कदम बढ़ाएं।
कल 4 मई 2024 को सुबह 9:00 बजे श्रीउमेशकश्यप,आई.पी.एस.,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर व शाम 5:00 बजे फादर सलीन प्राचार्य भारतमाता उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर जिला प्रशासन बिलासपुर के फेसबूक पेज @ Bilaspur District पर लाइव रहेगें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मतदान दलों को सामग्री वितरण 06 मई को
Next Article जिले में हुआ स्वीप नाईट क्रिकेट का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?