Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पहाड़ी रास्तों से होते जिले के अंतिम छोर के मतदान केंद्र छुही पहाड़ पहुंचे आब्जर्वर्स और कलेक्टर, मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाओं का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260325 WA0011
कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन और 8 डंपर जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260325 WA0008
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के अवसर पर सक्ती जिले में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260325 WA0004
जिले के 32 हजार भूमिहीन मजदूरों को मिला आर्थिक संबल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260325 WA0003
सक्ती जिले के ग्राम परसदा में ‘चलित थाना’ का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 03 24 21 36 31 54 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
रिहायशी इलाके में अवैध क्लींकर डंपिंग से बढ़ा प्रदूषण, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पहाड़ी रास्तों से होते जिले के अंतिम छोर के मतदान केंद्र छुही पहाड़ पहुंचे आब्जर्वर्स और कलेक्टर, मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाओं का लिया जायजा

पहाड़ी रास्तों से होते जिले के अंतिम छोर के मतदान केंद्र छुही पहाड़ पहुंचे आब्जर्वर्स और कलेक्टर, मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाओं का लिया जायजा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 3, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240503 WA0011

रायगढ़।सामान्य प्रेक्षक डॉ.अंशज सिंह, पुलिस प्रेक्षक श्री मुख्तार मोहसिन, व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल व सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव पहाड़ी रास्तों से होते हुए जिले के अंतिम छोर पर स्थित धरमजयगढ़ ब्लॉक के छुहीपहाड़ मतदान केंद्र पहुंचे। आब्जर्वर्स ने यहां बने नए मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गोयल ने यहां निवासरत पहाड़ी कोरवा मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हम सभी को अपने मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए, यह ध्यान रखें कि कोई भी अपने मताधिकार से वंचित ना रहे। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल, एसडीओपी श्री सिद्धांत तिवारी सहित जिला स्तरीय आधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर श्री गोयल ने ग्रामीणों से कहा कि परिवार का कोई भी सदस्य जो अन्य जगह कार्य करने गए है, उन्हें आगामी 7 मई को होने वाले मतदान दिवस की जानकारी देते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने जरूर प्रोत्साहित करें। इस दौरान अन्य राज्य से लौटे प्रवासी श्रमिक श्री जेम्स लकड़ा का कलेक्टर श्री गोयल ने पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। श्री लकड़ा ने बताया कि वह दूसरे राज्य में कार्य करने गए थे। सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य में हो रहे लोकसभा निर्वाचन की जानकारी मिलने पर वे मतदान करने आए हैं। उन्होंने बताया कि गत निर्वाचन से निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम छुहीपहाड़ में ही मतदान केंद्र बनाने से अब मतदान के लिए 07 किमी दूरी कम हो गई है और उन्हे क्रिन्धा में मतदान करने नहीं जाना पड़ता। इससे गांव के लोगों के साथ ही खासकर बुजुर्ग लोगों को मतदान करने में आसानी हो रही हैं।
कलेक्टर श्री गोयल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए मतदाताओं की जानकारी लेने पर बताया कि गांव में लगभग 300 मतदाता है। ग्रामीणों ने कहा कि सभी अनिवार्य रूप से मतदान करेंगे। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने ग्रामवासियों को मतदान की शपथ भी दिलाई। कलेक्टर श्री गोयल ने मौके पर गांव में स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मतदान दल के आवागमन एवं रुकने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मतदान दल के लिए बिस्तर, कूलर आदि मतदान केंद्र में पहुंचाने के निर्देश दिए।
7 किलोमीटर दूरी हुई कम, आसान हुआ मतदान करना
ग्राम छुही पहाड़ में गत विधान सभा निर्वाचन-2023 से मतदान केंद्र बनाया जा रहा हैं। ग्रामीणों को पूर्व में ग्राम पंचायत क्रिन्धा में वोट डालने जाना पड़ता था। जो गांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर है, जिससे मतदाताओं को काफी समस्या होती थी। लेकिन अब गांव में ही मतदान केंद्र बनने से लोगों को राहत मिली हैं।
खलबोरा में बिरहोर परिवारों ने बिरहोरी बोली में ली शपथ, कहा अवश्य करेंगे मतदान
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने धरमजयगढ़ के बिरहोर बाहुल्य ग्राम-खलबोरा भी पहुंचे। इस दौरान बिरहोर परिवारों ने पारंपरिक रूप से कलेक्टर का स्वागत किया। आयोजित मतदाता कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में आपका हर एक वोट महत्वपूर्ण है। 07 मई को होने वाले निर्वाचन में पोलिंग बूथ पहुंचकर आप सभी मतदान अवश्य करें और एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोयल ने बिरहोर परिवारों को बिरहोरी बोली में अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि सभी मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में छाया के लिए टेंट व पंडाल, पेयजल, ओआरएस, कूलर व शौचालय की व्यवस्था रहेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240503 WA0010 क्वालिटी कोयले में गिट्टी और पत्थर की मिलावट कर ड्रायवर किया वाहन प्लांट में अनलोड
Next Article IMG 20240503 WA0012 खरसिया कमल चंद्रभंज देव का आगमन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260325 WA0011
कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन और 8 डंपर जब्त
CHHATTISGARH sakti March 25, 2026
IMG 20260325 WA0008
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के अवसर पर सक्ती जिले में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम
CHHATTISGARH sakti March 25, 2026
IMG 20260325 WA0004
जिले के 32 हजार भूमिहीन मजदूरों को मिला आर्थिक संबल
CHHATTISGARH RAIGARH March 25, 2026
IMG 20260325 WA0003
सक्ती जिले के ग्राम परसदा में ‘चलित थाना’ का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
CHHATTISGARH sakti March 25, 2026
Screenshot 2026 03 24 21 36 31 54 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
रिहायशी इलाके में अवैध क्लींकर डंपिंग से बढ़ा प्रदूषण, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
CHHATTISGARH खरसिया March 24, 2026

Popular Post

IMG 20260325 WA0011
कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन और 8 डंपर जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?