Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बच्चों ने रंग बिरंगी पेंटिंग्स से दिए मतदाता जागरूकता का संदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बच्चों ने रंग बिरंगी पेंटिंग्स से दिए मतदाता जागरूकता का संदेश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 29, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। सोमवार को रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर द्वारा नटवर स्कूल तिराहा रोटरी चौक पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर द्वारा पूर्व में मतदाता जागरूकता पर पेंटिंग स्पर्धा कराई गई। स्पर्धा तीन ग्रुप में कराई गई। इसमें कक्षा 6 से 8 का एक ग्रुप, दूसरा ग्रुप 9 से 12 एवं तीसरा ग्रुप कक्षा 12 से ऊपर सभी आयु वर्ग के लिए था। तीनों ग्रुप में 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसका 150 से ज्यादा पेंटिंग्स को कार्यक्रम स्थल नटवर स्कूल तिराहा रोटरी चौक पर प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन दिनांक 7 मई 2024 को होना है । चुनाव के इस पर्व पर सभी रइगढिय़ा को गर्व है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी मतदाताओं को 7 मई को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की और अपने परिवार के सदस्य, मित्रगण, पड़ोसियों को भी 7 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी ने सभी पेंटिंग्स की प्रशंसा की और उपस्थित सभी लोगों को इसी तरह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की बात कही। इससे पूर्व कमिश्नर श्री चंद्रवंशी, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्षण यादव एवं रोटरी क्लब ग्रेटर के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित की गई सभी पेंटिंग्स का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान कलाकार बच्चों से उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स के संदेश की जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम के अंत में तीनों ग्रुप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता कलाकारों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रोटरी क्लब ग्रेटर के संरक्षक श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरण करने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जगतपुर ढिमरापुर रोड उमेश ट्रैवल्स के प्रोपराइटर उमेश कुमार थवाईत ने मतदान दिवस 7 मई को ट्रैवल एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों को बाएं हाथ की उंगली में लगे अमिट स्याही दिखाने पर एक दिन का वेतन बोनस के रूप में देने की घोषणा की। इसी तरह रोटरी क्लब संरक्षक श्री अग्रवाल ने क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को इसी तरह एक दिन का बोनस देने संबंधित कार्य के लिए चर्चा करने और यथासंभव बोनस वितरण करवाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के श्री मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जागो-जागो हे मतदाता, तुम हो भारत के भाग्य विधाता, लोकतंत्र का यह आधार वोट न कोई हो बेकार, आपका मतदान लोकतंत्र की जान, छोड़ के अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान के नारों से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला मास्टर ट्रेनर श्री विकास रंजन सिन्हा, संस्था के सचिव श्री राजा टांग, संस्था के श्री कल्पेश पटेल, श्री उत्पल जायसवाल, श्री सुबोध खिरवार, श्री बलबीर टुटेजा, श्री नीरज गुप्ता, श्री विनोद अग्रवाल, श्री मनीष जायसवाल, श्री नयन अग्रवाल, पेंटिंग्स कलाकार, क्लब की महिला विंग की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न
Next Article मतदाता एपिक कार्ड के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?