Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले के अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ ली मतदाता शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले के अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ ली मतदाता शपथ

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

बिलासपुर, 16 अप्रैल 2024/आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान ध्येय वाक्य को पूरा करने जिला प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। इसी कड़ी में आज जिले के 150 से ज्यादा निजी अस्पतालों में एक ही समय पर सवेरे 11 बजे 10 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी, मरीज और उनके परिजनों ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण अपोलो अस्पताल में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होेंने इस अवसर पर अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों सहित वहां मौजूद मरीज और उनके परिजनों को भी लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की शपथ दिलाई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले में एक साथ इस प्रकार के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने बताया कि जिले में 7 मई को मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मौजूद सभी लोगों से मतदान की अपील करते हुए आस-पास के लोगों को भी मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा लिखी जा रहीं प्रिस्क्रिप्शन पर्ची और मेडिकल बिल में 7 मई को मतदान के लिए दिए जा रहे संदेश की भी सराहना की। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आरपी चौहान ने सभी से 7 मई को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। अस्पतालों में सेल्फी पॉइंट बनाकर मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री ओम पाण्डेय, डीपीएम प्यूली मजूमदार, अपोलो अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article हायर सेकण्डरी स्कूल के छात्रों ने प्रभात फेरी के माध्यम से दिया मतदान का संदेश
Next Article आधीरात को कलेक्टर-एसपी ने किया चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?