Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण कड़ी, इसलिए पारदर्शीता जरुरी- सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण कड़ी, इसलिए पारदर्शीता जरुरी- सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 10, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खैरागढ़ 10 अप्रैल 2024//लोकसभा चुनाव 2024 हेतु राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 06 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन एवं पुलिस प्रेक्षक श्री योगेन्द्र कुमार की उपस्थिती में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर तैनात सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसमें पारदर्शीता बहुत अनिवार्य है। इसलिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों की भूमिका और अहम हो जाती है। उन्होंने सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से अपनी ड्यूटी को निष्ठा पूर्वक पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान उन्हें सजग और निष्पक्ष पर्यवेक्षण सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का यह दायित्व है कि वह मतदान प्रक्रिया को नियमों और मापदंडों के अनुसार संपन्न करवाएं। प्रशिक्षण में सूक्ष्म प्रेक्षकों को उनके कर्तव्यों व दायित्वों को विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि मतदान प्रारंभ होने के 90 मिनट पूर्व मतदान केंद्र पहुंच जाना है और मॉक पोल सहित मतदान की पूरी प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन करना है।

मॉक पोल से लेकर वास्तविक मतदान प्रारंभ होने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के कंट्रोल यूनिट की सीलिंग पर भी नजर रखनी है। साथ ही दिनभर की सभी गतिविधियों को संबंधित प्रपत्र में संधारित करना है और पीठासीन पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य मतदान कर्मियों से भी जानकारी लेते रहना है।

उन्होंने बताया कि मतदान अभिकर्ता पर भी नजर रखनी है कि मॉक पोल के दौरान वह उपस्थित हुए हैं या नहीं। इसके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मतदान केंद्र पर अपनी ड्यूटी का अनुपालन कर रहे हैं इसकी भी सूचना देंगे। प्रत्येक घंटे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतदाता रजिस्टर से आंकड़े का मिलान करते रहेंगे, ताकि मतदान की स्थिति स्पष्ट होती रहे। शाम 5 बजे कतार में कितने मतदाता उपस्थित थे, इसकी भी रिपोर्ट देनी है। इसके बाद अंतिम समय में कितने मतदाता उपस्थित थे, जिनको पीठासीन पदाधिकारी द्वारा टोकन दिया गया, कुल मतदान की संख्या और उसका प्रतिशत भी दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता परिचय पत्र से कितने मतदाताओं ने वोट दिया और एएसडी सूची से कितने मतदाताओं ने वोट दिया। यह भी अवलोकन करना है कि अमिट स्याही ठीक से लगाई जा रही है या नहीं। पीठासीन अधिकारी की डायरी में समस्त घटनाएं दर्ज हो यह भी सुनिश्चित करना है। बता दें कि माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में बैंक, एलआईसी, केंद्रीय विद्यालय के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article दुर्घटना में मृत ग्राम पंचायत सचिव के आश्रितों को मिली 38 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
Next Article रायपुर के मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?