सक्ती 10 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 प्रयोजनार्थ ‘‘सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप)’’ कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता प्राप्त करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेश चंद्रा से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कसेरपारा सक्ती, शासकीय हाई स्कूल करही सहित जिले के अन्य विभिन्न स्कूलों में चित्रकला, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
स्वीप कार्यक्रम के तहत चित्रकला, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
