Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धोखाधड़ी: ग्रामीण के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर देकर दोस्त ने निकले ₹1.66 लाख रूपये
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धोखाधड़ी: ग्रामीण के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर देकर दोस्त ने निकले ₹1.66 लाख रूपये

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 8, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ । कल दिनांक 07/04/2024 को थाना तमनार में ग्राम रोडोपाली निवासी करमानंद राठिया (40 साल) द्वारा उसके बैंक खाते से ₹1,66,000 को उसके परिचित गांव के वासुदेव चौहान द्वारा धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर कर हड़प लिए जाने की आवेदन देकर शिकायत किया गया । आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा आरोपित वासुदेव चौहान पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

पीड़ित करमानंद राठिया ने बताया कि उसने पिछले साल अपनी जमीन 6 लाख रुपए में बेची थी । बैंक कार्य की ज्यादा समझ नहीं होने पर वह अपने साथी गांव के वासुदेव चौहान को बैंक लेकर जाता था । जनवरी 2023 को करमानंद राठिया अपने बैंक अकाउंट को अपडेट करने और मोबाइल नंबर लिंक करने SBI तमनार बैंक वासुदेव चौहान ले गया था । वासुदेव चौहान लालच में आकर उसके साथी करमानंद के खाते के रुपए हड़पने के लिए करमानंद का मोबाइल नंबर ना देकर अपना मोबाइल नंबर दे दिया । इसके कुछ दिनों बाद वासुदेव चौहान फिर करमानंद को बैंक पासबुक लेकर बैंक ले गया और अपने मोबाइल में योनो एप डाउनलोड कराया और धीरे-धीरे (जनवरी-सितंबर तक) वासुदेव चौहान अपने खाते में कुल 1,66,000 रुपए ट्रांसफर कर लिया था । कुछ दिनों पहले जब करमानंद बैंक रूपये निकालने गया तो उसे खाते से लगातार रूपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली तब उसने डिटेल निकलवाये तो दंग रह गया। तमनार पुलिस धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर आरोपी वासुदेव चौहान पिता स्व. करमसिंह चौहान 42 साल निवासी रोडोपाली थाना तमनार के विरूद्ध ठोस साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को धोखाधड़ी के अपराध क्रमांक 114/2024 धारा 420 आईपीसी में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, डीएसपी(साइबर सेल) अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर, हेड कांस्टेबल देव प्रसाद राठिया एवं स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे युवक से 06 लीटर महुआ शराब जप्त
Next Article शादी का प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपित को पुलिस ने दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?