Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदान केन्द्रों के मूलभूत सुविधाओं पर दें ध्यान-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतदान केन्द्रों के मूलभूत सुविधाओं पर दें ध्यान-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 8, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 8 अप्रैल 2024/ कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आज सेक्टर ऑफिसर का समीक्षा सह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई जैसे मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इसी तरह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित किसी भी तरह की शिकायत सी-विजिल एप पर करने की बात कही।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोयल ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर्स के पास वोटिंग मशीन से लेकर सारे प्रपत्र होते हैं। निर्वाचन के दौरान उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की जाती है। इस पर उन्हें अपने क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की भी जिम्मेदारी रहती है। उम्मीदवारों द्वारा लाउडस्पीकर या पाम्पलेट बैनर, होर्डिंग्स स्टीकर यादि से प्रचार पर परमिशन की जांच जरूर करें। इसी तरह प्रलोभन या सामान बांटने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित किसी भी तरह की शिकायत सीधे सी-विजिल पर करें।
इसी तरह सेक्टर ऑफिसर्स द्वारा भरे जाने वाले एएमएफ (एश्योर्ड मिनिमम फैसलिटीज) को भरने में खानापूर्ति नहीं करने और जैसी स्थिति है उसे स्पष्ट तौर पर भरने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी मतदान केंद्रों में टेन्ट से छाया और पीने की पानी की गिलास मग के साथ पर्याप्त व्यवस्था रखने की बात कही। कलेक्टर श्री गोयल ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान कम वोटिंग प्रर्सेंटेज वाले मतदान केंद्रों पर फोकस करने और संबंधित क्षेत्रों में स्वीप के तहत कार्यक्रम कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदान के शुरू होने के दो घंटे तक अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पूरी तरह फोकस करें। सेक्टर का बेहतर मैप अपने पास रखें और उस हिसाब से सभी मतदान केंद्रों के बीच में अपने रूकने का स्थान का चुनाव करें ताकि मशीन खराब होने की सूचना पर सेक्टर ऑफिसर शीघ्रता से संबंधित मतदान केंद्र पहुंच सके और मशीन बदलने की कार्यवाही समय-सीमा पर कर सकें। इस दौरान उन्होंने मशीन को बनाने में व्यर्थ में समय नहीं गंवाने की बात कही। आवश्यकता पडऩे पर मतदान केन्द्रों में कार्यरत मतदान दलों से सूचना का आदान-प्रदान बेहतर हो सके, इसके लिए सभी सेक्टर ऑफिसर्स को उनके मतदान क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की अच्छी तरह से जांच करने की बात भी कही।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए सभी सेक्टर ऑफिसर्स को गंभीरता से कार्य करना है। पीठासीन अधिकारियों से बेहतर तालमेल आपसी सामंजस्य बनाकर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर द्वारा भरे जाने वाले सभी तरह के प्रपत्र और किए जाने वाले कार्यों की बारीकियों को अच्छी तरह से समझें और प्रशिक्षण संबंधित किसी प्रकार की शंका होने पर उसे तुरंत पूछकर समाधान करें। इस अवसर पर नोडल ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*543 मतदान केंद्रों में लगेंगे दो सीसीटीवी*
कलेक्टर श्री गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1085 में से 543 मतदान केन्द्रों में वेब-कॉस्टिंग किया जाएगा। ऐसे सभी मतदान केन्द्रों में दो कैमरे लगाये जायेंगे। एक मतदान कक्ष के अंदर व दूसरा मतदाताओं के कतार को कवर करने के लिए होगा, जिससे मतदान केन्द्रों के प्रबंधन में आसानी होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बरमकेला, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में किया गया मतदाता जागरूकता बाइक रैली का आयोजन
Next Article रेलवे लाइन में लगे कॉपर वायर चुराने वाले 04 आरोपी और 02 चोरी की संपत्ति खरीददार गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?