सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 मार्च 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन ने बरमकेला के परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ओपन परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने पाया कि बच्चों द्वारा सामूहिक नकल किया जा रहा है। एसडीएम द्वारा केंद्राध्यक्ष से इस संबंध स्पष्टीकरण पूछा गया तो सटीक जवाब नहीं दिया गया। एसडीएम ने अपने रिपोर्ट में लिखा है कि निरीक्षण के दौरान 35 ऐसे नकल मेरे द्वारा (एसडीएम) बच्चों से प्राप्त किए गए नकल के लगभग सभी पर्चीयां एक समान थे। साथ ही एक हेडफोन बरामद किए गए, जिससे यह प्रतीत होता है कि केंद्राध्यक्ष इस कृत्य में शामिल थे। ऐसी स्थिति में केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक के विरुद्ध कार्रवाई और परीक्षा को खारिज करने के लिए एसडीएम ने अनुशंसा किया है।
एसडीएम वासु जैन ने बरमकेला में पकड़ा सामूहिक नकल
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
