Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छ.ग.महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरण मयी नायक ने जिले से प्राप्त प्रकरणों पर की सुनवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » छ.ग.महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरण मयी नायक ने जिले से प्राप्त प्रकरणों पर की सुनवाई

छ.ग.महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरण मयी नायक ने जिले से प्राप्त प्रकरणों पर की सुनवाई

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 15, 2024 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read
IMG 20240315 WA0022

रायगढ़, 15 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रस्तुत प्रकरण पर जनसुनवाई की। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर की 249 वीं एवं रायगढ़ जिले में छठवीं सुनवाई हुई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप, डीएसपी श्रीमती निकिता तिवारी, महिला संरक्षण अधिकारी नवाबिहान महिला बाल विकास चैताली राय विश्वास, केन्द्र प्रशासक सखी सेंटर रायगढ़ श्रीमती विनिता गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज के सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में पति-पत्नी दोनों अलग रह रहे थे, जिससे उनके बच्चों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा था। आयोग द्वारा सुनवाई के दौरान उपस्थित दोनों को समझाईश दी गई कि दो बच्चे है, जिनका भविष्य आप पर निर्भर करता है। तत्पश्चात दोनों साथ रहने को सहमत हैं। आयोग के निर्देश पर सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा 01 वर्ष तक दोनों पक्षों की निगरानी की जाएगी, इस आदेश के साथ आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध किया।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका के पुत्र का विवाह 4 माह पूर्व अनावेदिका से हुआ था और वह सीएसईबी में सहायक लाईन मैन के पद पर कार्यरत था। कार्य करने दौरान 05 जुलाई 2023 को मृत्यु हो गई। तत्पश्चात आवेदिका की बहु ने उसकी अनुकंपा नियुक्ति स्वयं प्राप्त कर ली। जिससे उसे 19 हजार मासिक वेतन मिलता है। बहु द्वारा प्राप्त राशि से आवेदिका का किसी प्रकार की आर्थिक सहयोग नहीं कर रही है। आयोग के समझाईश के बाद आवेदिका बहु ने अपनी सास को 7000 मासिक भरण पोषण देने पर सहमत है। इस प्रकरण में आयोग को जानकारी मिली की विभागीय रूप से आवेदिका के पुत्र का समस्त राशि जो मिलना था, उस पर रोक लगा दिया गया है। इस प्रकरण में आयोग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में एक सामाजिक कार्यकर्ता को जोड़कर टीम का गठन किया जो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट आयोग को प्रेषित करेंगे तत्पश्चात प्रकरण की अगली सुनवाई की जायेगी।
इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में आवेदिका अपने बहन के बच्चे जिनका उम्र 12 व 6 वर्ष है उन दोनों को बचपन से पाल रही है। आवेदिका की बहन की मृत्यु मई 2021 में हुई थी और दोनों बच्चों के पिता आवेदिका के घर में आकर रहते थे एवं बहन को प्रताडि़त करके चले जाते थे। दोनों बच्चों की परवरिश आवेदिका व उनके पिता द्वारा की गई है। आवेदिका के जीजा द्वारा बच्चों की जिम्मेदारी नहीं ली गई एवं बच्चों के पालन पोषण के लिए कोई राशि नही दिया गया है। इसके अलावा दोनों बच्चों को धमकी दिया था कि तुमको बांधकर खींच कर ले आउंगा। इस संबंध में आवेदिका ने अनावेदकगण के खिलाफ महिला आयोग में आवेदन लगायी थी। जिसके बाद आज बाल कल्याण समिति सदस्य उपस्थित होकर बताया कि बच्चों के कल्याण के लिए न्यायिक शक्तियों के तहत कार्य करते हैं और उनके द्वारा आवेदिका के पिता को पूर्व में अभिरक्षा में दिये थे और उनके द्वारा प्रकरण समाप्त कर दिया गया था। आवेदिका ने आज बताया कि 1 वर्ष पूर्व परिवार न्यायालय में दोनों नाबालिग बच्चों के पिता के विरूद्ध प्रकरण प्रस्तुत किया गया था अत: आवेदिका के प्रकरण को आगे जारी रखना नहीं चाहती, इसलिए आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध किया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका और सीएमओ नगर पंचायत व राजस्व निरीक्षक उपस्थित हुए, आवेदिका ने बताया कि नाली बनाने के लिए परछी का हिस्सा तोड़ा गया है। जिस पर आवेदिका को अलग से कोई राहत देना संभव नहीं है। नगर पंचायत द्वारा कहा गया कि ऐसी कार्यवाही की जा सकती है परन्तु आवेदिका का कहना है कि उसी के घर को तोड़ा गया है। जिस पर आयोग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एलआर कच्छप को जाँच कर उपरांत महिला आयोग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित आवेदिका जिस स्कूल में प्रिंसिपल है उसी स्कूल में अनावेदक वरिष्ठ व्याख्याता है एवं आपस में एक दूसरे को दोषारोपण कर रहे है। इस विभागीय प्रकरण को जॉच जिला शिक्षा अधिकारी को करना चाहिए, इस प्रकरण पर आयोग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला रायगढ़ को नियुक्त करते हुए कहा कि दोनों आवेदनों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी के समन्वय से करते हुए तीन माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। तत्पश्चात आयोग द्वारा निर्णय लिया जाएगा। अन्य प्रकरण आवेदिका के मृतक पिता एसबीआई धरमजयगढ में मैनेजर के पद पर थे। मृत्यु उपरांत अनावेदक पक्ष द्वारा देनदारियों का भुगतान नहीं किया गया है। अनावेदक का कहना है कि दस्तावेज के अभाव में कार्य नही कर पा रहे है। आवेदिका ने कहा की उसने एसबीआई के सभी शाखा में आवेदन दिया था परंतु जबाव नहीं मिला। आवेदिका को न्यायालय में जाने का निर्देश देते हुये प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने 11 तोला सोना अनावेदक के पास गिरवी रखने की शिकायत की है, जिसे अनावेदक द्वारा वापस नहीं किया गया है दोनों पक्षों की काउंसलिंग पश्चात् 15 दिन का समय लिया गया है। प्रकरण में सामाजिक कार्यकर्ता व महिला संरक्षण अधिकारी द्वारा उभय पक्षों को अपने समक्ष बुलाकर आवेदिका को गहना वापस दिलाने व सुलहनामा कराने में सहयोग करते हुए 02 माह में आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। अन्य प्रकरण में आवेदिका का पुत्र सुकमा में शहीद हुआ था। शहीद पुत्र का 1 करोड़ सहयोग राशि अनावेदिका पत्नी द्वारा रख लिया गया है एवं अनावेदिका के साथ एक व्यक्ति रहता है, जो आवेदिका को परेशान करता है। अनावेदिका के 2 बच्चे है जो वर्तमान में पढ़ाई भी नहीं कर रहे। आयोग द्वारा निर्देशित करते हुए कहा कि सब निरीक्षक थाना सिटी कोतवाली इस प्रकरण की जॉच कर उचित कार्यवाही करते हुए बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था तथा आवेदिका के भरण पोषण की जिम्मेदारी सुलह से कराएं, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता श्री तपन घोष का सहयोग ले सकते है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240315 WA0020 राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 17 मार्च को
Next Article IMG 20240315 WA0023 वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने केलो सिंचाई परियोजना को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु दी 30 करोड़ रुपए की स्वीकृति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 7, 2026
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई July 7, 2026
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH July 5, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?