Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नहीं चलेगी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही, सभी तैयारियां समय पर करें पूरी : कलेक्टर डॉ. सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260718 WA0001 1
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान: परसकोल बालिका छात्रावास में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
CHHATTISGARH खरसिया
कैग की रिपोर्ट पर विधानसभा मे बहस , ढेरों काम बगैर ग्रामसभा के मंजूरी के हुए
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » नहीं चलेगी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही, सभी तैयारियां समय पर करें पूरी : कलेक्टर डॉ. सिंह

नहीं चलेगी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही, सभी तैयारियां समय पर करें पूरी : कलेक्टर डॉ. सिंह

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240314 WA0029

रायपुर 14 मार्च 2024/ रायपुर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के जरूरी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिले के अधिकारियों की बैठक में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और सभी तैयारियां समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी सौपे गए दायित्वों का पारदर्शिता से निर्वहन करें। निर्वाचन कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी। निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बन्दे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण वापसी केन्द्रों में मतदान कर्मियों के लिए पेयजल एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन केन्द्रों पर बिजली की व्यवस्था, आपात स्थिति के लिए जनरेटर, फायर ब्रिगेड वाहन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में न्यूनतम आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे छाया, रैम्प, पीने का पानी, शौचालय आदि मतदान दिवस के पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत 24 घंटे के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। डॉ. सिंह ने मतदान केन्द्रों में वेबकॉस्टिंग, कम्युनिकेशन प्लॉन भी तैयार रखने को कहा। उन्होंने मतदान संबंधी समस्त गतिविधियां की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान दलों के विभिन्न अधिकारियों की प्रशिक्षण व्यवस्था भी समय पर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही निर्वाचन संबंधी विभिन्न समितियों और एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी आदि दलों का गठन करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने मतदान हेतु आवश्यक ईवीएम और वीवी पेड मशीनों की संख्या का आंकलन कर पर्याप्त संख्या में मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मशीनों के रेंडमाइजेशन, कमिश्निंग, सिंलिंग आदि का प्रशिक्षण देने और मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में आदर्श आचार संहिता से संबंधित निर्देशों की जानकारी सभी शासकीय सेवकों, राजनैतिक दलों और आमजनों को भी विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग दल बनाने को भी कहा। डॉ. गौरव ने निर्वाचन के दौरान विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए और उनकी ऑनलाईन सॉफ्टवेयर में एंट्री करने को भी कहा। उन्होंने मतदान दलों के आने-जाने के लिए रूट चार्ट तैयार करने, सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने निर्वाचन संबंधी जानकारियां और गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित करने को भी कहा। उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग के लिए गठित समिति को आचार संहिता लागू होते ही सक्रिय करने तथा पेड न्यूज के प्रकरणों की सतत निगरानी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डॉ. सिंह ने जिले में स्वीप गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मतदान के लिए प्रेरित करने एफएम रेडियो, वरिष्ठ नागरिकों, खिलाड़ियों, ख्याति प्राप्त व्यक्तियों, पद्म श्री अलंकरण प्राप्त नागरिकों की भी मदद् लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग योजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240314 WA0028 भरतपुर का होगा भरपूर विकास और सोनहत होगा समृद्धशाली वाक्य को हम साकार करेंगे-रेणुका
Next Article IMG 20240314 WA0031 लाटरी से हुआ मोर मकान मोर आस की चयन प्रक्रिया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ July 18, 2026
IMG 20260718 WA0001 1
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान: परसकोल बालिका छात्रावास में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026
कैग की रिपोर्ट पर विधानसभा मे बहस , ढेरों काम बगैर ग्रामसभा के मंजूरी के हुए
CHHATTISGARH रायपुर July 16, 2026
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?