Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में सबका सहयोग जरूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में सबका सहयोग जरूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में सबका सहयोग जरूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240313 WA0023

रायगढ़, 13 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त पंचायत/निक्क्षय मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 82 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिवों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े उपस्थित रही।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा जिस तरह से हमने पूरे देश से पोलियों की बीमारी को जड़ से खत्म कर दिया है, ठीक उसी तरह हमें टीबी बीमारी को भी भगाना है। जिसमें सबकी भागीदारी आवश्यक है। यह कार्य किसी एक विशेष का नहीं है, इस दिशा में हम सबको मिलकर काम करना होगा, तभी इसमें सफलता हासिल कर पायेंगे एवं इस देश को टीबी मुक्त बना पायेंगे। कलेक्टर श्री गोयल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के क्षेत्र में आगे आकर सहयोग करने वाले जिले के औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी बधाई देते हुए सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री गोयल ने सरपंच एवं सचिव को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जिस तरह से टीबी मुक्त अभियान की दिशा में बेहतर कार्य किया है। उसी तरह जिले को भी पूरी तरह से कुपोषण मुक्त बनाना है। जिसमें आप सबकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को ग्राम पंचायत स्तर पर एनीमिक महिलाओं की जानकारी लेते हुए एवं गर्भवती महिलाओं के खानपान एवं प्रदाय की जा रही दवाईयों के नियमित सेवन के प्रति जागरूक कराने हेतु कहा जिससे कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को एनीमिक व कुपोषित होने से बचाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एन.मंडावी, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.जयकुमारी चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं उद्योगों के प्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*विकास खण्डवार टीबी मुक्त 82 ग्राम पंचायत*
कलेक्टर श्री गोयल द्वारा जिले के ऐसे 82 ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिवों को सम्मानित किया। जिन्होंने जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में सहयोग किया। इनमें रायगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अड़बहाल, भगवानपुर, गेजामुड़ा, जामगांव, झारमुड़ा, कुशवाबहरी, लेबरा, परसदा एवं सहसपुरी शामिल है। इसी तरह घरघोड़ा विकासखण्ड के बड़े गुमड़ा, भालूमार, बिच्छीनारा, चारभांठा, छोटे गुमड़ा, डेहरीडीह, फगुरम, कुडुमकेला, कुर्मीभौना, कुडुमकेला, पोटरापाली, पोरडा, अमलीडीह, चोटीगुड़ा, कोसमघाट एवं तुमीडीह, पुसौर विकासखण्ड के सुकुलभठली, कांदागढ़, रेंगालपाली, नवापारा अ, घुटकूपाली, नेतनागर, मिडमिड़ा, कोड़ातराई, तेतला, सुर्री, लोहरसिंग, खोखरा, जोगीतराई, कौवाताल, पुटकापुरी, गोर्रा, परसापाली, नवापारा ब, कोटमरा, छोटे हल्दी, टरडा, बड़े हल्दी, बेलपाली, डूमरपाली, कवरिहा, लिंजिर, घुघुआ, रूचिदा, लिटाईपाली, सेमरा, जतरी, चिखली, तमनार विकासखण्ड के भुईकुर्री, डारआमा एवं टिहलीरामपुर, लैलूंगा विकासखण्ड लैलूंगा के चोरंगा, धरमजयगढ़ विकासखण्ड के बंगुरसिया, बनहर, बरबसपुर, दर्रीडीह, गनपतपुर, कमराई, किरिया, कोयलार, क्रोंधा, नेवार, ओंगना, पोड़ी छाल, राजकोट, सलखा, सोहनपुर, सुपकालो एवं ठाकुरपाली एवं खरसिया विकासखण्ड के ग्राम बासमुड़ा, बगदेवा, बिंजकोट, सोनबरसा, गोरपार शामिल है।
*टीबी मरीजों को गोद लेने पर निजी उद्योगों के प्रतिनिधि हुए सम्मानित*
कलेक्टर श्री गोयल द्वारा प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टी.बी.मुक्त पंचायत एवं निक्क्षय मित्र सम्मान समारोह में स्वयं द्वारा पंजीकृत निक्क्षय-मित्र एन.टी.पी.सी. लारा के द्वारा पुसौर विकासखण्ड में, जिंदल फाउंडेशन, पतरापाली रायगढ़ द्वारा विकासखण्ड रायगढ़ में, जिंदल पॉवर लिमिटेड तमनार रायगढ़ द्वारा विकासखण्ड तमनार एवं घरघोड़ा में तथा हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा विकासखण्ड लैलूंगा में समस्त उपचाररत टी.बी. मरीजों को गोद लिये जाने उपलक्ष्य में इन उद्योगों के प्रतिनिधियों को स्मृति-चिन्ह के साथ प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर आज जिंदल फाउंडेशन, पतरापाली रायगढ़ के सौजन्य से विकासखण्ड रायगढ़ में उपचाररत टी.बी. मरीजों को पोषण आहार हेतु फुड-बास्केट भी वितरित किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240223 WA0026 वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जारी की 44.41 लाख स्वेच्छानुदान राशि
Next Article IMG 20240313 WA0025 प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है देश के हर गरीब को पक्का आवास देना: मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti April 11, 2026
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 10, 2026
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया April 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?