Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कृषक उन्नति योजना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई एक और गारंटी हुई पूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कैग की रिपोर्ट पर विधानसभा मे बहस , ढेरों काम बगैर ग्रामसभा के मंजूरी के हुए
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कृषक उन्नति योजना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई एक और गारंटी हुई पूरी

कृषक उन्नति योजना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई एक और गारंटी हुई पूरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
9 Min Read
IMG 20240312 WA0026

रायगढ़, 12 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों को योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। जिला स्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित किया गया। जिसमें रायगढ़ जिले के 73 हजार 377 किसानों के खाते में 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुडऩे पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप अटल जी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस पर 2 साल के बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किसान भाइयों के खातों में कर दिया है। 13 लाख से ज्यादा किसानों को बोनस का लाभ मिला है। मोदी जी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर गरीबों के लिए 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में इस बारे में निर्णय ले लिया है, अप्रैल माह से तीव्र गति से मकान बनने शुरू होंगे। मोदी जी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना शुरू करने की गारंटी दी थी। यह योजना भी शुरू हो चुकी है। परसों 10 मार्च को प्रधानमंत्री के करकमलों से राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में 655 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की मोदी जी ने वनवासी भाइयों से वादा किया था कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए कर देंगे। आज से ही इस योजना की भी शुरूआत हो जाएगी। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो दायित्व सौंपे हैं। उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे। वर्चुअल माध्यम से जुड़े मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। मोदी जी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं।
किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा राज्य में किसानों से अपने वायदे के मुताबिक प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ ही दो साल के धान के बकाया बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीेसगढ़ सरकार द्वारा कृषि के बजट में 33 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि दी जा रही है। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में 10 हजार करोड़ और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ इस प्रकार कुल 13 हजार करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती सुषमा खलखो, श्रीमती राधा पटेल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*अंतर राशि जीवर्धन के लिए बना वरदान, जिले के किसानों में खुशी की लहर*
विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम-कोतासुरा निवासी कृषक श्री जीवर्धन यादव ने बताया कि कृषि कार्य के लिए टे्रक्टर लिया था। जिसका किस्त बाकी था, ऐसे में बैंक द्वारा टे्रक्टर को खीचने की नौबत आ गयी थी। जिस बात को लेकर मैं काफी परेशान था, जिसके कारण मैं अपनी जमीन बेचने के लिए सोच रहा था। लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की कृषक उन्नति योजना मेरे लिए वरदान साबित हुई है। प्राप्त राशि से मैं ट्रैक्टर की किस्त अदा कर दूंगा और अब मुझे किसी प्रकार की चिंता नहीं है।
विकासखंड तमनार के ग्राम खमरिया निवासी श्री कार्तिक राम चौधरी ने कहा की कृषक उन्नति योजना बहुत अच्छी योजना है। इसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद करता हूं। शासन ने अपने घोषणा पत्र के वायदे को तीन माह के अंदर ही पूर्ण किया और धान की अन्तर राशि प्रदान कर रही है। इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ घर के मरम्मत कार्य में करूंगा। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए राज्य शासन विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है जो की बहुत ही अच्छी बात है। विकासखंड तमनार के ग्राम झरना निवासी श्री जपेश्वर गुप्ता ने कहा कि उनका मुख्य व्यवसाय कृषि है। आज के कार्यक्रम से आमजन के साथ वह भी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार किसानों को लाभ मिलता रहे तो हम कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहेंगे। उन्हें लगभग 2 लाख प्राप्त होंगे, जिसका उपयोग वे उन्नत कृषि तकनीक खरीदने में करेंगें। जिससे कम मजदूरी में अधिक लाभ प्राप्त कर सके। इसी प्रकार ग्राम कोतरलिया निवासी श्री सीताराम गुप्ता ने कहा कि अंतर राशि अंतरण कार्यक्रम बहुत बढिय़ा रहा। उन्हें करीब ढाई लाख रुपए प्राप्त हुए, जिससे वो घर बनाएंगे एवं कृषि कार्य में लगाएंगे। मोदी की गारंटी में सभी कार्य पूरे हो रहे है, पहले महिलाओं की महतारी वंदन योजना के माध्यम से हजार रुपए वितरित किया गया, अब किसानों को अंतर राशि का भुगतान किया गया। सभी किसानों ने अंतर राशि के भुगतान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240312 WA0025 जूटमिल के सराईभद्दर में 15 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Next Article IMG 20240312 WA0027 आईटी और आईटी आधारित अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए छत्तीसगढ़ में भविष्य बहुत उज्ज्वल: मुख्यमंत्री साय

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कैग की रिपोर्ट पर विधानसभा मे बहस , ढेरों काम बगैर ग्रामसभा के मंजूरी के हुए
CHHATTISGARH रायपुर July 16, 2026
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 7, 2026
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई July 7, 2026
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?