रायगढ़। 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सामने चांदमारी में नाली के अंदर पाइप लाइन डाला गया था। क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन को साफ सुथरा जगह पर शिफ्ट किया गया।
निगम क्षेत्र अंतर्गत में नाली के अंदर के पाइप लाइन को निकाल कर साफ-सुथरा स्थान पर शिफ्ट करने का कार्य लगातार जारी है। पूर्व में जेल पारा, प्रगति नगर, कयाघाट अन्य क्षेत्र के पाइप लाइन को नाली से निकालकर शिफ्ट किया गया। इसमें लो प्रेसर की समस्या से भी निजात मिला है। इसी तरह 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सामने दुर्गा मंदिर के पीछे क्षेत्र में नाली के अंदर पानी सप्लाई पाइप लाइन विस्तार हुआ था, जिसे निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देश पर पाइपलाइन को नाली के अंदर से निकलकर साफ सुथरा जगह में शिफ्ट किया गया। क्षेत्र के करीब 20 मीटर पाइपलाइन को नाली से निकाला गया। इसी तरह शहर के विभिन्न क्षेत्र में प्रति दिवस नाली के अंदर के पाइप लाइन को निकाल कर साफ सुथरा जगहों पर शिफ्ट करने का कार्य निगम जल विभाग द्वारा किया जा रहा है।
नाली के अंदर पाइप लाइन को किया गया शिफ्ट,चांदमारी क्षेत्र के पाइप लाइन को किया गया शिफ्ट
