Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 05 मार्च 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तकरीबन घंटे भर सिम्स परिसर और वार्डाें का दौरा कर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए बनाए जा रहे किचन शेड और अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। स्वीकृत दो नए लिफ्ट का काम भी तत्काल शुरू करने कहा।
कलेक्टर ने अस्पताल में बन रहे 12 बेडेड आपातकालीन चिकित्सा कक्ष (ट्राइएज) काम का भी निरीक्षण किया। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. नायक ने बताया कि यह काम पूर्णता की ओर है। कलेक्टर ने अस्पताल में बनाए जा रहे किचन शेड का निरीक्षण किया। अंतःरोगी वार्ड के नजदीक उपलब्ध खुले जगह पर किचन शेड बनाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के भोजन बनाने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस काम को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल सौंदर्यीकरण काम का भी जायजा लिया। सौंदर्यीकरण के अंतर्गत यहां एलईडी डिस्पले गार्डन जैसे अन्य काम किए जा रहे है। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर सभी वार्डाें का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पंजीयन विभाग में टोकन व्यवस्था एवं सिकल सेल सैम्पल कलेक्शन सेंटर को भी देखा। मरीजों से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। गायनिक वार्ड में कंचनपुर से आई श्रीमती नंदनी बिंझवार से भोजन के विषय में पूछा। उन्होंने बताया कि सुबह नाश्ते में अंडा, बिस्किट, केला मिला था। भोजन अच्छा मिल रहा है। कलेक्टर ने पैथोलाॅजी में जाकर भी मरीजों से चर्चा की। श्रीमती नर्मदा बाई ने बताया कि उन्होंने खून की जांच के लिए सैम्पल दिया है। कलेक्टर ने डाॅक्टरों को निर्देशित किया कि स्लिप में रिपोर्ट देने की तिथि भी अंकित की जाए। कलेक्टर ने दंत रोग विभाग, फिमेल सर्जिकल वार्ड, मेल वार्ड सहित अन्य वार्डाें का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में फर्श में हुई टूट-फूट के मरम्मत के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, सिम्स अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एसके नायक, उप अधीक्षक डाॅ. विवेक शर्मा, पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अपनी बेटी का सुनहरा भविष्य गढ़ने महतारी वंदन योजना की राशि, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेंगी संतोषी
Next Article बिना अनुमति लिए सीधे मंत्री से मिलने पहुंच गया पटवारी,मंत्री नाराज, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?