Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अपनी बेटी का सुनहरा भविष्य गढ़ने महतारी वंदन योजना की राशि, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेंगी संतोषी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अपनी बेटी का सुनहरा भविष्य गढ़ने महतारी वंदन योजना की राशि, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेंगी संतोषी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

महतारी वंदन योजना की राशि से संतोषी की बेटी का भविष्य होगा सुरक्षित

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। आगामी 7 मार्च को योजना की राशि महिलाओं के खाते में आएगी। अभी से महिलाएं योजना द्वारा मिलने वाली एक हज़ार रुपये की राशि का उपयोग करने की योजना बनाने लगी हैं। कोई इस राशि से बचत की सोच रहा है, तो कोई अपनी छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरा करने पर विचार कर रहा है। वहीं कुछ महिलाऐं इस राशि को भविष्य के लिए निवेश करने वाली हैं। ऐसे ही विचारों के साथ रायपुर के तेलीबांधा में रहने वाली श्रीमति संतोषी ठाकुर कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसों को वह अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगी। जिससे भविष्य में वह राशि उनकी बेटी के काम आ सके।

वैसे तो कहा जाता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं वित्तीय प्रबंधन के मामले में ज्यादा समझदार होती हैं। पर संतोषी ठाकुर की सोच इस बता को प्रमाणित भी करती है। वह महतारी वंदन योजना की राशि अपने खर्चे में नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए उपयोग करना चाहती है। संतोषी अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है जिसमें केवल एक ही कमरा है। जिसमे 12 वर्ष का एक बेटा राज और 10 वर्ष की एक बेटी वर्षा ठाकुर है जो कक्षा 8वीं और 6वीं में पढ़ते है। संतोषी ठाकुर घर चलाने के लिए दूसरे घरों में जाकर खाना बनाने का कार्य करती हैं और इससे होने वाली आमदनी से अपना घर खर्च और अन्य जरूरतें पूरी करती हैं।

संतोषी बताती है कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोला था और पैसे जमा करना शुरू किया था। पर घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह उसमें नियमित रूप से पैसे जमा नहीं कर पाती थी। अब महतारी वंदन योजना से हर माह एक हज़ार रुपए मिलेंगे। उन्होंने यह निश्चय किया है कि इस राशि को वह फिर से उस खाते में जमा करेंगी। जिससे भविष्य में वह राशि उनकी बेटी के काम आ सकेगा। वह इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस योजना से उन्हें आर्थिक बल मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं ना केवल सीधे तौर पर बल्कि अन्य जनहितकारी योजनाओं के साथ संबंधित होकर हर वर्ग को को लाभ पहुंचाएगी। जैसा संतोषी ठाकुर राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए इस राशि को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से सुरक्षित करेंगी। ऐसे ही प्रदेश के हर व्यक्ति जो कतार के आखिर में ही क्यूं ना खड़ा हो सरकार उस तक भी योजना को पहुंचाने और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article महिलाओं को आर्थिक आजादी देगी महतारी वंदन योजना
Next Article कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti August 23, 2026
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 23, 2026
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026

Popular Post

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?