Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन के माध्यम से सीईओ यादव ने सुनी लोगों की समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जनदर्शन के माध्यम से सीईओ यादव ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनदर्शन के माध्यम से सीईओ यादव ने सुनी लोगों की समस्याएं

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh March 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240305 WA0014

राशन, पेंशन, चिकित्सा सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे आवेदक

रायगढ़, 5 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की मांगे एवं समस्याएं सुनी। मौके पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। सीईओ श्री यादव ने प्राप्त सभी आवेदनों पर संंबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग को लेकर पहुंची थी। सीईओ श्री यादव ने शासन के नियमानुसार पात्र आवेदकों को लाभ दिलाए जाने की बात कही।
जनदर्शन में आज ग्राम-औरदा डीपापारा के मोहल्लेवासी बोर खनन एवं पंप स्थापना की स्वीकृति के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यहां मोहल्ले में विगत कुछ वर्षो से पानी की बहुत समस्या हो रही है, घरों में नल तो लगे है लेकिन उसमें पानी की सही सप्लाई नहीं हो पा रही है। आगामी ग्रीष्म ऋतु आने वाली है, जिसको लेकर यहां लोग काफी चितिंत है। अगर यहां बोर खनन एवं पंप स्थापना हो जाती तो पानी की समस्या से निजात मिल जाती। सीईओ श्री यादव ने जनपद सीईओ पुसौर को आवेदन पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम-कांटाहरदी के ग्रामीण नाली निर्माण की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कांटाहरदी से अमलीपाली मुख्य मार्ग तक डामरीकरण को पूर्ण किया गया है। लेकिन रोड किनारे के नाली निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे आने वाले बरसात के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सीईओ श्री यादव ने ईई पीडब्ल्यूडी को शीघ्र ही नाली निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए। लामीदरहा के ग्रामीण आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराये जाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि लामीदरहा से 3 किलो मीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी भवन है, जिससे यहां के बच्चों को वहां तक लाने ले जाने में दिक्कत हो रही है।
ग्राम पाली पोस्ट गेरवानी के श्री हराराम सिदार दिव्यांग पेंशन दिलाये जाने के संबंध में आये थे। उन्होंने बताया कि वे 45 प्रतिशत विकलांगता की श्रेणी में आते है। रोजी-मजदूरी करने में सक्षम नहीं है, जिसकी वजह जीवन-यापन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में गंाव के सरपंच, सचिव को भी आवेदन दे चुके है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। सीईओ श्री यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारी को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री गुरूदास महंत अपने इलाज हेतु सहायता राशि की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि विगत 7-8 माह से कान व गले में दर्द होने पर डॉक्टरों को दिखाने पर रायपुर में चेकअप कराने हेतु कहा। रायपुर में इलाज हेतु चेकअप कराया गया, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बार-बार रायपुर आने-जाने एवं इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है। सीईओ श्री यादव जनपद सीईओ रायगढ़ को शासन के नियमानुसार इलाज मुहैय्या कराने की बात कही। इसी तरह जनदर्शन में आज पेंशन, राशन, आवास, राजस्व, चिकित्सा, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240305 WA0004 एसपी रायगढ़ के बदमाशों के विरूद्ध चलाये जा रहे जांच अभियान में साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस को मिली बाइक चोरी में सफलता
Next Article images 2024 02 26T204811.444 2 वर्चुअल डाक अदालत 6 मार्च को

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?