Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: एसपी रायगढ़ के बदमाशों के विरूद्ध चलाये जा रहे जांच अभियान में साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस को मिली बाइक चोरी में सफलता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

एसपी रायगढ़ के बदमाशों के विरूद्ध चलाये जा रहे जांच अभियान में साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस को मिली बाइक चोरी में सफलता

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों के साथ साइबर सेल की टीम द्वारा पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे आरोपियों के वर्तमान गतिविधियों की जांच के लिये अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही सक्रिय मुखबीरों को इन पर निगाह रखने लगाया गया है ।

इसी कड़ी में साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय को पूर्व बाइक चोरी में संलिप्त रहे भूपेंद्र शर्मा निवासी पतरापाली कोतरारोड़ के पास चोरी की बाइक होने की सूचना पुलिस को मिली जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला एवं श्री डीएसपी अभिनव द्वारा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल एवं थाना कोतरारोड़ की संयुक्त टीम बनाया गया । टीम द्वारा छापेमारी कर कर आज संदेही को पतरापाली SBI ATM के पास हिरासत में लिया गया जिससे चोरी की बाइक बरामद करने उसके पतरापाली किराया मकान में पुलिस टीम पहुंची । जहां पहले से दो व्यक्ति मौजूद थे जो पुलिस को देखकर भाग रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेने पर अपना नाम योगेश खाण्डे और लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू दोनों निवासी महासमुंद का होना बताए । दोनों से पूछताछ करने पर बताये कि भूपेंद्र शर्मा उन्हें पहले 5-5 हजार रूपये में दो बाइक भेजा था । उन्हीं चोरी के बाइक में सवार होकर भूपेन्द्र के बुलाने पर और चोरी की बाइक खरीदने रायगढ़ आए थे । आरोपी भूपेंद्र शर्मा के निशानदेही पर 6 चोरी की बाइक- जिसमें एक होंडा साइन सीजी 13 AL-9003, एक होंडा पैशन तथा 4 एचएफ डीलक्स बाइक है । आरोपी योगेश खांडे से एक हिरो होंडा पैशन एवं आरोपी लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू से एक हीरो होंडा पैशन मोटर सायकल जप्त किया गया है । इस प्रकार आरोपियों से कुल 08 चोरी की मोटर सायकल कीमती 4,80,000 रुपए का बरामद किया गया है जिनमें बाइक होंडा साइन सीजी 13 AL-9003 पर पूर्व से थाना कोतरारोड़ में तथा अन्य बाइक के संबंध में थाना कोतवाली रायगढ़, खरसिया, सक्ती, शिवरीनारायण, कोरबा कोतवाली में वाहन चोरी का अपराध पंजीकृत है । आरोपी भूपेंद्र शर्मा ने बाइक चोरी कर उनके नंबर प्लेट निकाल देना बताया है । आरोपी ने आगे बताया कि वह अक्सर भीड़भाड़ वाले स्थान पर खड़े होकर दुपहिया चालकों पर नजर रखता था जैसे ही वाहन चालक वाहन खड़ी कर दूर जाता तो वह गाड़ी की लॉक तोड़कर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को शॉर्ट कर बाइक की चोरी करता था ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) भूपेंद्र शर्मा पिता श्यामवीर शर्मा उम्र 48 साल निवासी अख्तियारपुर तहसील बुलंदशहर थाना बुलंदशहर जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम ट्रांसपोर्ट नगर पतरापाली थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़
(2) योगेश खांडे पिता शौकी लाल खांडे उम्र 20 साल निवासी रेगडा थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)
(3) लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू पिता दशरथ पटेल उम्र 44 साल निवासी मेमरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.)

- Advertisement -
Ad image

जप्त संपत्ति –
एक होंडा साइन सीजी 13 AL-9003, एचएफ डीलक्स बाइक -04 और हिरो होंडा पैशन बाइक 03

कुल 08 चोरी की मोटर सायकल कीमती 4,80,000 रुपए

बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करने में नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के साथ थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षाक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक जे0 एक्का, सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, पुष्पेंद्र जाटवर, महेश पंडा, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article इन्दिरा गांधी जमाने के कार्यकर्ता ने कि रायगढ़ लोकसभा से दावेदारी
Next Article जनदर्शन के माध्यम से सीईओ यादव ने सुनी लोगों की समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?