बीजापुर 02 मार्च 2024/ कल 3 मार्च को पल्स पोलियों का सघन अभियान जिले में संचालित किया जायगा जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो अभियान के लिए बीजादूतीर स्वयंसेवको ने पोलियो अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक सुदृढ़ पहल की है, जिसका उद्देश्य है पोलियो के खिलाफ सशक्त और सुरक्षित समुदाय बनाना। बीजादूतीर स्वयंसेवक ने घर-घर गृहभेट, नारा लेखन, और हाट बाजारों में आनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को पोलियो पिलाने के महत्व के बारे में जागरूक किया है। यह पहल पोलियो रोग को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो स्वयंसेवकों के सहयोग से संभव हो रहा है। घर-घर गृहभेट के माध्यम से, स्वयंसेवक समूह ने व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुँचकर लोगों को पोलियो दवा पिलाने के लाभों के बारे में शिक्षित किया है। नारा लेखन के माध्यम से समूह ने स्थानीय आवासीय इलाकों में जागरूकता बढ़ाई है और हाट बाजारों में आनाउंसमेंट के जरिए विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए जा रहे लाभों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।यह स्वयंसेवकों का सराहनीय प्रयास न केवल पोलियो रोग के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि समुदाय के सदस्य किस प्रकार सामूहिक समर्थन और साझेदारी के माध्यम से समस्याओं का सामना कर सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो अभियान के लिए बीजादूतीर स्वयंसेवकों रहेगा महत्वपूर्ण योगदान
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Bhavyachhattisgarh