Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: हितग्राही मूलक योजनाओं में एकीकृत कृषि करने वाले कृषकों को दे प्राथमिकता-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

हितग्राही मूलक योजनाओं में एकीकृत कृषि करने वाले कृषकों को दे प्राथमिकता-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

उद्यानिकी विभाग व्यवसायिक प्लांटेशन पर करें फोकस

पशु पालन विभाग अपात्र किए गए आवेदनों का पुन: सत्यापन कर करें लाभान्वित

कलेक्टर श्री गोयल ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछली पालन विभाग की ली संयुक्त बैठक

रायगढ़, 1 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपके विभागों में हितग्राही मूलक योजना का संचालन किया जा रहा है। अत: सभी विभाग संयुक्त रुप से एकीकृत कृषि करने वाले हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं में प्राथमिकता दें। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी विभागों से हितग्राही चयन में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिससे सभी विभाग संबंधित हितग्राही को विभागीय योजनाओ का लाभ प्रदान कर सके। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि मछली पालन करने वाले हितग्राही को बैकयार्ड कुटकुट पालन योजना में प्राथमिकता प्रदान करें। जिससे नेचुरल फॉर्मिंग इंटीग्रेटेड हो सके। इसी तरह उन्होंने कृषि विभाग को ऐसे हितग्राही को विभागीय योजनाओं में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने कृषि विभाग की कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग से फसल क्षेत्राच्छादन की जानकारी लेते हुए दलहन के क्षेत्र विस्तार के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शेष ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लैंड सीडिंग में लैलूंगा एवं खरसिया में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त किसानों को विभागीय योजना से लाभान्वित करने तथा फसल विविधता के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने मछली पालन एवं पशुपालन विभाग के कार्यों की प्रगति समीक्षा। उन्होंने मछली पालन के लिए आदिवासी क्षेत्रों में मत्स्य संचयन के निर्देश दिए। उन्होंने बिरहोर ग्राम के तालाबों के समिति बनाने के निर्देश दिए। जिससे उनके खानपान में शामिल होने के साथ ही उनके आय के साधन निर्मित हो सके। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल द्वारा जिले में कुल मत्स्य संचयन की जानकारी लेने पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिले में एक हेचरी, चार संवर्धन प्रक्षेत्र, 28 पोखर है।
इस दौरान उन्होंने पशु पालन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने विभाग से पशु पालकों के केसीसी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवेदनों के अपात्र होने के कारणों की जानकारी लेने तथा आवेदनों का पुन: परीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैंक में पेंडिंग आवेदनों के फालोअप करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारी ने बैकयार्ड कुटकुट पालन, शत-प्रतिशत अनुदान सांड, बकरा वितरण योजना, सुकरत्रयी इकाई वितरण उन्नत मादा वात्स्य पालन योजना राज्य डेयरी योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा, सहायक संचालक मछली पालन श्री एम.के.पाटले, सहायक संचालक उद्यानिकी डॉ.कमलेश दीवान, उप संचालक पशुपालन डॉ.जे.एल.कुशवाहा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
व्यवसायिक प्लांटेशन पर करें फोकस
कलेक्टर श्री गोयल ने उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया कि व्यवसायिक प्लांटेशन पर फोकस करें। उन्होंने पॉम ऑयल योजना की जानकारी लेते हुए योजना के क्रियान्वयन हेतु बड़े कृषक अथवा बिरहोर ग्राम में जगह एवं हितग्राही चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक पौध तैयार एवं रोपण की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को समन्वय कर चिन्हांकित हितग्राही को ड्रीप इरिगेशन का लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हेरिटेज ट्री के चिन्हांकन के निर्देश भी दिए।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article होटल ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर खाद्य विभाग की कार्यवाही
Next Article कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti October 30, 2026

Popular Post

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?