Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: बेलतरा क्षेत्र के 12 गांवों को अब मिलेगा सिंचाई का पानी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: बेलतरा क्षेत्र के 12 गांवों को अब मिलेगा सिंचाई का पानी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 28 फरवरी 2024/ बिलासपुर जिले के बेलतरा क्षेत्र के 12 गांवों की खेती-किसानी अब बिलकुल बदल जाएगी, यह पूरा क्षेत्र लहलहा उठेगा। यहां खेतों में सिंचाई लिफ्ट इरीग्रेशन सिस्टम से की जाएगी। इस सिस्टम से खारंग जलाशय से 2500 एकड़ में सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के पहले बजट में बेलतरा क्षेत्र के खारंग जलाशय के नजदीक के 12 गांवों को लिफ्ट एरिगेशन योजना के जरिए सिंचाई का पानी देने के लिए किए गए बजट प्रावधान से इन ग्रामीणों में वर्षों पुरानी अपनी मांग के पूरा होने का विश्वास जगा है। इन उत्साहित ग्रामीणों ने राजधानी रायपुर में विधानसभा पहुंचकर आज बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की और बजट प्रावधान करने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि बेलतरा क्षेत्र के नेवसा, गिधौरी, कर्रा, जाली, टेकर, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, बेलतरा, कड़री, सलखा, लिम्हा (लिम्हा जलाशय) खारंग जलाशय के नजदीक हैं, वर्षों से यहां के किसान खेतों में पानी पहुंचाने की मांग करते रहे, लेकिन इन्हें सिंचाई की सुविधा नहीं मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बजट में प्रावधान करने के बाद इन गांवों में पानी पहुंचाने के लिए नेवसा उद्वहन सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा इससे इन गांवों की 2500 एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि उद्वहन सिंचाई योजना में लगभग 45 करोड़ रूपए की लागत आयेगी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री अजय चन्द्रकार, श्री भैइयालाल राजवाड़े, श्रीमती गोमती साय, श्री अनुज शर्मा, श्री गजेन्द्र यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से नई सरकार बनी है। यह किसानों की हितैषी सरकार है। हमारा देश कृषि प्रधान है। अधिकांश लोग खेती से जुड़े हैं। सिंचाई सुविधा मिलने से आप लोग और बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे। राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है, 3100 रूपए प्रति क्विंटल दाम भी देंगे। अभी किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है। अंतर की राशि भी एकमुश्त जल्द ही दी जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की सरकार में किसान क्रेडिट कार्ड योजना प्रारंभ हुई। किसानों को बिना किसी ब्याज पर ऋण की सुविधा मिली। पहले महाजनों से कर्ज लेना पड़ता था और मूलधन का डेढ़ गुना चुकाना पड़ता था। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को सुविधा हुई। फसल बीमा योजना का सरलीकरण भी उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की आय दोगुना करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है। कृषि मंत्रालय का नाम बदलकर कृषक कल्याण मंत्रालय कर दिया गया है। आधुनिक खेती की जानकारी देने के लिए किसान चैनल प्रारंभ किया गया है। पीएम सिंचाई योजना शुरू की गई। पशुपालन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। 12 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलने से दो फसल ले सकेंगे। किसानों की आय बढ़ेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह का सपना हो रहा पूरा
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti October 30, 2026

Popular Post

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?