Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन: कलेक्टर आमजनों की समस्याओं से हुए रूबरू, संवेदनशील मामलों का मौके पर हुआ निराकरण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनदर्शन: कलेक्टर आमजनों की समस्याओं से हुए रूबरू, संवेदनशील मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली 27 फरवरी 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव आज जनदर्शन सभा कक्ष में गांव, गरीब और आम जनों की समस्याएं सुनने उनसे रूबरू हुए। उन्होंने दूर-दराज से आए आम लोगों की समस्याओं को सुना और कई मामलों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए मौके पर ही उनका निराकरण भी किया। जनदर्शन में विकासखण्ड पथरिया के ग्राम लमती के दिव्यांग पुरूषोत्तम ने ट्रायसायकल की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रायसायकल नहीं होने की वजह से आने-जाने में काफी तकलीफ होती है। कलेक्टर श्री देव ने उसकी मांग पर संवेदनशीलता से दिखाते हुए तत्काल ट्रायसायकल उपलब्ध कराने निर्देशित किया और मौके पर पुरूषोत्तम को ट्रायसायकल प्रदान किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पीपरखुंटा के हेमलता ने गांव में विद्युत पोल लगाने, ग्राम नागोपहरी के मोहन टंडन ने अधिक बिजली बिल एवं गलत मीटर रीडिंग के संबंध में, ग्राम बोड़तरा के काशीराम मरकाम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, जरहागांव के सरपंच ने गांव में शाला भवन निर्माण कराने, ग्राम सारंगपुर के कुमारी बाई ने नाली निर्माण कराने, ग्राम रोहराखुर्द के सुखचंद ने अपने पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम खम्हरिया के ग्रामीणों ने श्मसान घाट से अतिक्रमण हटाने, ग्राम जरेली के आरती ने शौचालय योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों, समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*कार्य में लापरवाही एवं गलत मीटर रीडिंग लेने पर मीटर रीडर लक्ष्मीकांत सेवा से निष्कासित*

जनदर्शन में कलेक्टर श्री देव ने लोरमी वार्ड नंबर 02 डोंगरीपारा के मंजुल दास की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्य में लापरवाही एवं गलत मीटर रीडिंग लेने पर लोरमी के मीटर रीडर लक्ष्मीकांत डनसेना को सेवा से निष्कासित करने का निर्देश दिया। लोरमी के वार्ड नंबर 02 के उपभोक्ता मंजुलदास ने गलत मीटर रीडिंग के कारण से बिजली बिल अधिक आने की समस्या से परेशान थे। इस समस्या के समाधान के लिए वह लगातार बिजली ऑफिस से संपर्क कर रहे थे और समाधान प्राप्त नहीं होने पर जनदर्शन में उपस्थित होकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन किया। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से सुना और शिकायत सही पाए जाने पर, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को तत्काल मीटर रीडर को सेवा से निष्कासित करने के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में कार्यपालन अभियंता श्री अंशु वासने द्वारा मीटर रीडर को निष्काषित कर दिया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित कार्यों में लाएं तेजी : कलेक्टर
Next Article श्री रामलला दर्शन योजना: प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक और 75 वर्ष से कम उम्र के बुजुर्ग ले सकते हैं लाभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti October 30, 2026

Popular Post

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर ने अरनब चक्रवात के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?