Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित कार्यों में लाएं तेजी : कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित कार्यों में लाएं तेजी : कलेक्टर

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित कार्यों में लाएं तेजी : कलेक्टर

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh February 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240227 WA0050

मुंगेली 27 फरवरी 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना के पंजीयन के संबंध में जानकारी ली और कार्ड बनाने में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने और प्रतिदिन इसकी रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विकासखण्डों में आयुष्मान कार्ड के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से कार्ड के पंजीयन के संबंध में जानकारी ली और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विकासखण्ड पथरिया में आयुष्मान कार्ड के नोडल एवं शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी श्री अजय नाथ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री देव ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में भी जिला उद्योग महाप्रबंधक तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जनपद पंचायत पथरिया के सीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को शिविर लगाकर विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवश्यक प्रगति लाने तथा पंचायत एवं नगरीय निकाय के आधार पर रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें, कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को रेफरल ऑडिट करने, अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और नर्स की व्यवस्था, चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति तथा अन्य संसाधनों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संबंध में भी जानकारी ली। लाईवलीहुड कालेज की सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती निखत कुरैशी ने बताया कि योजना के अंतर्गत 240 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए तैयारी चल रही है, जल्द ही बैच बनाकर चिन्हांकित पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, महतारी वंदन योजना, अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन, स्वच्छ भारत मिशन, धान के उठाव की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, लंबित राजस्व प्रकरणों, जनदर्शन में लंबित प्रकरणों आदि पर विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री देव ने ग्राम संगवाकापा में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर बिजली विभाग के ठेकेदार पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस*

कलेक्टर श्री देव ने समय-सीमा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने दिए निर्देश दिए। उन्होंने सक्षम अधिकारी को बिना सूचना दिए के बैठक में अनुपस्थित होने पर संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला मिशन समन्वयक श्री ओ.पी.कौशिक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पार्वती पटेल, मुंगेली एसडीएम श्री प्रवीण पाण्डेय, लोरमी एसडीएम श्री गिरधारी लाल यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240227 WA0049 राजनीतिक दलों की बैठक में प्रचार सामग्रियों का दर निर्धारित
Next Article IMG 20240227 WA0051 जनदर्शन: कलेक्टर आमजनों की समस्याओं से हुए रूबरू, संवेदनशील मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?