Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और एमसीबी प्रेस क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं समाधान शिविर सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और एमसीबी प्रेस क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं समाधान शिविर सम्पन्न

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
9 Min Read

मनेन्द्रगढ़/12 फरवरी 2024/ 11 फरवरी को जिले के जनपद पंचायत खड़गवां के दूरस्थ ग्राम पंचायत कटकोना के आश्रित ग्राम नेवारीबहरा के प्राथमिक शाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला प्रशासन, स्वस्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग तथा एमसीबी प्रेस क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्वस्थ एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता गांव के बुजुर्ग गुरूदयाल पंडो ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जनपद पंचायत खड़गवां अध्यक्ष सोनवती उर्रे, कटकोना सरपंच भुनेश्वरी सिंह एवं जरौंधा सरपंच प्रदीप राम, रामलाल साहू, अरूणोदय पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में इनके अलावा पुलिस विभाग से चलित थाना, खण्ड स्तरीय जन समस्या निवारण दल, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग तथा साई दरबार चित्रगुप्त धाम के द्वारा नेकी की दीवार के स्टॉल भी लगाये गये थे।

नेवारीबहरा की सामान्य जानकारी
ग्राम नेवारी बहरा में 41 पंडो परिवार के 180 सदस्य निवासरत है। जिसमे से 27 परिवार को वन अधिकार पट्टा प्राप्त है। ग्राम में 97 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना है। 36 परिवार के पास राशन कार्ड है। धान बेचने वालों की कुछ संख्या 17 है जिसमें उन्होंने कुल 992 क्विंटल धान बेचा है। 16 परिवार मनरेगा से लाभांवित है। 8 परिवार के पास प्रधानमंत्री आवास है। 6 पेंशनधारियों की संख्या है। 41 परिवारों से केवल 19 बच्चे स्कूल जाते है। जिसमें लड़कों की संख्या 10 तथा लड़कियों की संख्या मात्र 9 है।

स्वास्थ्य मंत्री ने समस्त स्टाॅलों का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई। इसके बाद उन्होंने शिविर स्थल में लगाए गए एकीकृत बाल विकास परियोजना, वन विभाग, खंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर एवं चलित थाना खड़गवां का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर को सम्बोधित करते हुए की घोषणाओं की बौछार
शिविर को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा नेवारीबहरा मेरे लिए कोई नया गांव नहीं है। मैं यहां अनेकों बार आया हूं, विधायक था तब भी आता रहा, नहीं था तब भी आता रहा और अब स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद मैं यहां दूसरी बार आ रहा हूं। रविवार को सुबह बारिश होने की वजह से शिविर थोड़ी देर प्रारंभ हुआ। ऐसे बारिश के मौसम में स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर को सम्बोधित करते हुए की घोषणाओं की बौछार कर दी। उन्होंने प्रेस क्लब एमसीबी और ग्रामीणों की मांग पर सरसताल मुख्य मार्ग से नेवारीबहरा पहुंच मार्ग को डामरीकरण सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाने की घोषणा की। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर 15 दिनों के भीतर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं निश्चेतना विशेषज्ञ की पदस्थापना किए जाने के साथ अस्थि रोग मरीजों की सुविधा के लिए सी आर्म मशीन लगाए जाने की घोषणा की। मनेंद्रगढ़ में कैंसर रिसर्च सेंटर की स्थापना की जायेगी। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने की बात कही जिसके लिए तत्काल उन्होंने अपने निज सचिव को बुलाकर तत्संबंध में सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने नेवारीबहरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम शासन-प्रशासन को करना चाहिए वह काम पत्रकारों ने किया है। उन्होंने शिविर से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश पूरे स्वास्थ्य अमला को पहुंचविहीन इलाकों में जहां बैगा, पण्डो, कोरवा, कोड़ाकू जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर इलाज व्यवस्था को पूरे प्रदेश में दुरूस्त करने की बात कही। जिससे पहुंचविहीन इलाकों में रहने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उनके गांव में ही मिल सकेगी। जिसमें डाक्टर, नर्स, जांच उपकरण तथा संबंधित बिमारियों की दवाईयां उपलब्ध रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर पीडीएस वितरण में होने वाली परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था, पण्डो जनजाति के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सामुदायिक भवन की घोषणा, विधानसभा क्षेत्र कटकोना में 10 हैंडपंप लगवाने जाने एवं एमसीबी प्रेस क्लब के नवनिर्मित भवन में मुख्य मार्ग से भवन तक पहुंचने के लिए सड़क तथा क्लब परिसर में पानी की व्यवस्था कराए जाने की घोषणा की।

- Advertisement -
Ad image

जनजातियों की आर्थिक आय के बढ़ाने के उपाय करने विभागों को दिये निर्देश
उन्होंने एसडीएम के माध्यम से विभागों को कहा कि ग्रामवासियों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक आय बढ़ाने के उपाय करें। पशुपालन विभाग से कुकुट पालन, बकरी पालन तथा सुकर पालन योजनाओं से जोड़कर इनकी आय में वृद्धि करें। साथ ही साथ इनके जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिए एनआरएलएम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का 10-10 समूह बनाककर कार्ययोजना तैयार करने कहा।

कृषि विश्व विद्यालय जिले के लिए बड़ी खुशखबरी
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इस बजट सत्र में जिले के खड़गवा क्षेत्र में कृषि विश्व विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। यह हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। इससे यहां के किसानों को उन्नत किस्म के खाद और बीज उपलब्ध हो सकेगा, इसके साथ ही किसानों को उन्नत नस्ल के पशुओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

स्वास्थ्य सेवा वान द स्पॉट
ग्राम पंचायत कटकोना, नेवारीबहरा, सरईझरिया, फुनगा, मगराहापारा सहित चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ से पहुंचे कुल 212 पुरूष, 189 महिलाएं एवं 58 बच्चों सहित 459 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में 30 आयुष कार्ड, 311 मरीजों की एनसीडी जांच, 250 मरीजों की सिकलिंग जांच, 65 मरीजों की नेत्र जांच, 25 मरीजों के टीबी एवं 53 मरीजों के मलेरिया की जांच की गयी तथा दवाईयों का विरतण भी किया गया।

साईं दरबार के नेकी की दीवार की सराहना
शिविर स्थल में सांई दरबार मनेंद्रगढ़ के सौजन्य से सांई दरबार चित्रगुप्त धाम द्वारा नेकी की दीवार स्टॉल लगाया गया था। जिसका ध्येय वाक्य है ’’जो आपके पास अधिक है यहां छोड़ जावें’’, जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जावें उद्देश्य के साथ शिविर में आए ग्रामीणों को निःशुल्क वस्त्र दान किए। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सांई दरबार मनेंद्रगढ़ के इस नेक और पुनीत कार्य की प्रशंसा की और अपने हाथों से जरूरतमंद ग्रामीणों को वस्त्रों का वितरण किया।

जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं समाधान शिविर को सफल बनाने में खड़गवां एसडीएम विजेन्द्र सारथी, खड़गवां थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता, महिला बाल विकास अधिकारी आर.के. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी, बीएमओ डॉ. एस. कुजूर, मनेंद्रगढ़ बीएमओ डॉ. एसएस सिंह, डॉ. एस. करन, डॉ. आरएस यादव, डॉ. शिल्पी, डीपीएम सुलेमान खान, बीपीएम राजकुमार राजवाड़े, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान विभाग, आयुर्वेद विभाग सहित आदिवासी विभाग, जनपद पंचायत, वन विभाग एवं एमसीबी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह, महासचिव सरवर अली, सतीश गुप्ता, राजीव वर्मा, रमन सिंह, रामचरित द्विवेदी, श्रीकांत शुक्ला, श्रीराम बरनवाल, विनय पांडेय, अभिजीत मुखर्जी, दुलाल डे, नियाज अली, आलोक बरवा, धीरेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश द्विवेदी, राजेश सिन्हा, अविनाश चंद्र, नसरीन असरफी, मनोज श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, शराफत अली, सुजीत शाह, राहुल द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, सरफराज अहमद, वरूण चक्रवर्ती, अंकुश गुप्ता, एबी सिद्दीकी, डीसी बघेल, नीलेश प्रताप सिंह, चंद्रकांत गढ़वाल, सुरेश मिनोचा, राकेश बंसल, शकील अंसारी, राजकुमार केशरवानी, नागेंद्र दुबे, गुरदीप अरोरा व अरूण श्रीवास्तव की सराहनीय योगदान रहा।

मंच का सफल संचालन रामचरित द्विवेदी तथा सतीश गुप्ता ने की वहीं शिविर में उपस्थित समस्त जनों रमन सिंह ने आभार व्यक्त किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ईलाज के दौरान मरीजों की मौत का होगा डेथ ऑडिट, कारणों पर नियंत्रण की कवायद
Next Article लम्बे समय से 20 शिक्षक स्कूलों से नदारद,सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी करने निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?