Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लोकसभा निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लोकसभा निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 10, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

खैरागढ़, 10 फरवरी 2024//भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 380 मतदान केन्द्र हैं। अंतिम प्रकाशन की स्थिति में जिले में कुल 02 लाख 93 हजार 423 मतदाता हैं, जिनमें पुरूष मतदाता 01 लाख 47 हजार 76, महिला मतदाता 01 लाख 63 हजार 347 एवं 01 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।

इसमें विधानसभावार खैरागढ़ विधानसभा में अंतिम प्रकाशन की स्थिति में 01 लाख 11 हजार 47, डोंगरगढ़ विधानसभा (आंशिक) में 71 हजार 566 मतदाता हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार नाम जोड़ने एवं विलोपन की कार्यवाही की गई है। जिसमें खैरागढ़ विधानसभा में 02 हजार 882 नये मतदाता जुड़े, वहीं 01 हजार 560 का विलोपन किया गया। डोंगरगढ़ विधानसभा में 959 नये मतदाता जोड़े गए, वहीं 549 नाम विलोपित किए गए।

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-71, कवर्धा विधानसभा क्रमांक-72, खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-74, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-75, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-76, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-77 एवं मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-78 शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर राजनांदगांव होंगे। वहीं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा ने जिले के सभी मतदाताओं अपील की है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार का उपयोग करते हुए बिना किसी लोभ के निष्पक्ष स्वतंत्र और निर्भीक होकर स्वविवेक से मतदान अवश्य करें।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article अवैध प्लॉटिंग करने वाले 146 भू स्वामियों को नोटिस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?