सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 फरवरी 2024/छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा को प्रभारी मंत्री का दायित्व सौंपा है। इसी प्रकार राज्य प्रशासनिक अधिकारी श्री नीलम नामदेव एक्का को जिले के प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। जिले के प्रशासनिक परिप्रेक्ष्य में गृह (पुलिस) विभाग ने जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में 2018 बैच के आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा को पदस्थ किया है, जिसके पालन में श्री पुष्कर शर्मा ने पदभार ग्रहण किया है। उल्लेखनीय है कि जिले के नागरिकों को जिले से संबंधित कार्यों के लिए प्रभारी मंत्री, सचिव और कलेक्टर, एसपी से अपनी मांग, शिकायत आदि के संबंध में मुलाकात करना पड़ता है।
एसपी पुष्कर शर्मा ने जिले में पदभार ग्रहण किया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
