Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़ । 7 जनवरी 2024 को ग्राम सरिया थाना कापू निवासी हरिप्रसाद चौहान (उम्र 35 साल)_ द्वारा उसकी बाइक एचएफ डीलक्स सीजी 13 डब्ल्यू 2486 को गोपी टॉकीज के सामने इतवारी बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर ओडिसा रोड गढउमरीया अपने बहन के घर आया था, जहां से शाम करीब 05 बजे अपनी मोटर सायकल से सब्जी लेने इतवारी बाजार रायगढ आया था, जहां से बाइक चोरी हो गई । कोतवाली पुलिस अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर माल मुलाजिम की पतासाजी की जा रही थी ।

इसी दरमियान रिपोर्टकर्ता हरि प्रसाद चौहान द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को सूचना दिया कि उसकी बाइक को उसके पहचान वाला ग्राम जमरगा थाना कापू का हलित राम राठिया को चलाते देखा और उसे बाइक चोरी कर चला रहे हो बोला तो उसने बाइक को लैलूंगा के ग्राम राजगांव के मोती प्रधान से सेकंण्ड हैण्ड खरीदना बताया । हलित को चोरी की बाइक खरीदे हो पुलिस में रिपोर्ट करूंगा कहने पर वापस मोती प्रधान के पास बाइक को छोड़ आया है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के हमराह टीम तैयार कर ग्राम राजगांव लैलूंगा रवाना किया गया । पुलिस टीम सेकण्ड हैंड बाइक बेचने वाला मोती प्रधान का पतासाजी किया गया जिसके उसके भाई डमरू प्रधान के साथ रायगढ़ के चंद्रनगर में किराया मकान लेकर रहने की जानकारी मिली । कोतवाली टी.आई. शनिप रात्रे द्वारा मुखबीरों से मोती प्रधान और उसके भाई डमरू प्रधान के संबंध में जानकारी लेने पर दोनों के बाइक चोरी में सक्रिय होने की जानकारी मिली । तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम रायगढ़ के चन्द्रनगर में दबिश दिया गया जहां डमरू प्रधान और उसका दोस्त आदित्य बरेठ मिले, मोती प्रधान फरार था । दोनों को हिरासत में लेकर बाइक चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर डमरू प्रधान ने बताया कि आदित्य बरेठ के साथ हाई स्कूल तक साथ पढ़ा है । किराया मकान में अपने दोस्त आदित्य के साथ रहता है, कांटा घर में काम कर रहा है, उसका भाई मोतीलाल प्रधान गांव और रायगढ़ आता जाता है । भाई मोतीलाल प्रधान उर्फ गोलू तथा अपने दोस्त आदित्य बरेठ निवासी लिंजिर, थाना पुसौर के साथ मिलकर पिछले तीन-चार माह से बाइक चोरी कर रहे हैं । पिछले तीन-चार माह में रायगढ़ के इतवारी बाजार, संजय कंपलेक्स ओवर ब्रिज के पास, जूटमिल क्षेत्र के कोड़ातराई रोड़, पुसौर और पूंजीपथरा के गेरवानी से कुल 14 बाइक चोरी कर अपने गांव राजगांव, लैलूंगा में छिपा कर रखे हैं उनमें से एक बाइक को जमरगा के हलित राम राठिया को बेचे थे । हलित राम राठिया को चोरी की बाइक का पता चला तो डर से बाइक को वापस कर दिया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशांदेही पर ग्राम राजगांव से 14 नग दुपहिया मोटरसाइकिल को बरामद किया गया जो – एचएफ डीलक्स (06), होंडा सीबी साइन (05), होंडा लिओ (01), हीरो स्प्लेंडर प्लस (01), हीरो पैशन प्रो (01) हैं । जप्त दुपहिया सभी चलने के कंडीशन में है जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 7,50,000 रुपए अनुमानित है । आरोपियों से पंजीबद्ध अपराध के अलावा जप्त अन्य बाइक पर पृथक से धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । बाइक गिरोह के भंडाफोड़ में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक
इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक श्री राम साहू, आरक्षक उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, कोमल तिवारी, कमलेश यादव और प्रदीप चौहान की विशेष भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –
(1) डमरू प्रधान पिता पंचम प्रधान उम्र 19 साल निवासी राजगांव थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ वर्तमान पता चंद्र नगर पैराडाइज के पास थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़
(2) मोतीलाल प्रधान उर्फ गोलू पिता पंचम प्रधान उम्र 23 साल निवासी राजगांव थाना लैलूंगा जिला रायगढ़
(3) आदित्य बरेठ पिता नीलांबर बरेठ उम्र 19 साल ग्राम लिंजिर थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल पता चंद्रनगर पैराडाइस के पास थाना चक्रधरनगर

जप्त मशरूका –
14 नग मोटर साइकिल – एचएफ डीलक्स (06), होंडा सीबी साइन (05), होंडा लिओ (01), हीरो स्प्लेंडर प्लस (01), हीरो पैशन प्रो (01) कीमत – करीब 7,50,000 रुपए

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर के निर्देशन में सभी सीईओ फिल्ड में जाकर कर रहे विभिन्न कार्यो का निरीक्षण
Next Article राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में लगभग खिलाई जावेगी कृमि नाशक दवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?