सक्ती, 09 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नियमित रूप से फिल्ड के कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर द्वारा सीईओस को फिल्ड में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ के तहत किये जा रहे कार्यो के लिए संबंधित हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओ का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये गये है। जिसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा श्री रूपेंद्र पटेल द्वारा ग्राम पंचायत चुरतेली, देवरघटा और निमोही के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर उनके आवास पूर्णता के अद्यतन स्थिति का फिल्ड में जाकर निरीक्षण किया गया और शेष कार्य पूर्ण करने के संबंध में चर्चा की गयी। साथ ही उनके द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत फॉर्म संकलन के कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा द्वारा अपूर्ण आवासो को पूर्ण करने के लिए जनपद पंचायत क्षेत्र का निरक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर के निर्देशन में सभी सीईओ फिल्ड में जाकर कर रहे विभिन्न कार्यो का निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
