बेमेतरा 7 फ़रवरी 2024:- कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा के निर्देशन में जिले के सभी 30 राजस्व निरीक्षक मंडल में राजस्व प्रकरणो के निराकरण हेतु राजस्व निरीक्षक मंडल स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन बीते दिवस 03 फ़रवरी 2024 को किया गया, जिसमें नामांतरण, बंटवारा, सीमाकंन, किसान किताब वितरण, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म / मृत्यु प्रमाण पत्र, अभिलेख दुरूस्ती, अभिलेख त्रुटि सुधार, निशुल्क बी-1 एवं खसरा का वितरण और अन्य मदो के कुल 1062 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमे से 865 प्रकरणो का मौके पर ही निराकरण किया गया। राजस्व मंत्री द्वारा विभाग की समीक्षा के दौरान राजस्व निरीक्षक मंडल/तहसील/जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणो के निराकरण के निर्देश दिये गये है। राजस्व निरीक्षक मंडल स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन के पश्चात आगामी 10 फ़रवरी 2024 को तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार एव नायब तहसीलदारो को निर्देशित किया है। राजस्व प्रकरणो के निराकरण हेतु लगाये जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर में किसानो की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
प्रभारी अधिकारी (भू-अभिलेख) श्री सी.एल. मार्कण्डेय अपर कलेक्टर ने बताया कि शिविर में सभी अनुविभागीय अधिकारी (रा.), सुश्री सुरूचि सिंह आई.ए.एस., श्री युगल किशोर उर्वशा एवं श्री विश्वास राव मस्के तथा सभी तहसीलदार / नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों का विशेष योगदान रहा।
राजस्व निरीक्षक मंडल स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मौके पर ही 865 प्रकरणो का किया गया निराकरण
