बेमेतरा 7 फ़रवरी 2024:- कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत सीईओ लीना कमलेश मंडावी द्वारा विकासखंड बेरला मे महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रत्येक माह के 07 तारीख को कार्यस्थल पर रोजगार दिवस मनाये जाने के निर्देश के अनुक्रम में आज बेरला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत लेंजवारा बहेरा बांसा और सांकरा में रोजगार दिवस में शामिल होकर
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा रोजगार दिवस के लाभ जैसे समय पर मजदूरी भुगतान और आधार आधारित भुगतान के बारे में मजदूरों को जानकारी दी गई । कार्य स्थल मे मजदूरों के गोदी की जांच की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दि गए। साथ ही जॉब कार्ड के प्रविष्टियों की जांच की गई और रोजगार सहायकों को प्रत्येक जॉब कार्ड की सही प्रविष्टि के निर्देश दिए और अधिक मजदूर लगाकर कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिएण् कार्यरत मेट को कार्य प्रारंभ के पूर्व सही ले आउट कर मज़दूरों को आबंटित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मज़दूरों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के साथ साथ 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को लोकतंत्र के विकास हेतु आव्हान किया गया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु मनरेगा कार्यस्थल पर समस्त कार्यरत मजदूरों एवं उपस्थित अन्य ग्रामिणों को शपथ दिलाया गया एवं महतारी वंदन योजना के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की गई। इन ग्राम पंचायतों में प्रधान मंत्री आवास योजना के घरों का निरीक्षण किया गया तथा हितग्राहियों से मुलाकात कर प्रगतिरत आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
इस दौरान जनपद पंचायत बेरला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेन्द्र साहू, नवीन साहू सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, संदीप वारे कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, वर्षा पांडे ब्लॉक को.आर्डिनेटर पी एम ए वाय, ग्राम पंचायत सरपंच सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित थे।
मनरेगा कार्य स्थल पर किया गया रोजगार दिवस का आयोजन
