Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चोरी के मामलों में खरसिया पुलिस को मिली सफलता, नगदी रकम समेत 11 लाख के सोने चांदी जेवरातों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

चोरी के मामलों में खरसिया पुलिस को मिली सफलता, नगदी रकम समेत 11 लाख के सोने चांदी जेवरातों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 6, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़। पुलिस चौकी खरसिया की टीम द्वारा पिछले माह चंदन तालाब रोड़ भगत कॉलोनी में अमन अग्रवाल के घर हुई चोरी मामले के आरोपी को चोरी की शत प्रतिशत मसरूका के साथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से खरसिया और रायगढ़ क्षेत्र से नकदी समेत चोरी की करीब 11 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरातों की बरामद की में पुलिस को सफलता मिली है । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया गया।

सुने मकान में चोरी को लेकर रिपोर्टकर्ता अमन अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल निवासी चंदन तालाब रोड़ भगत कॉलोनी खरसिया द्वारा 24 जनवरी को पुलिस चौकी खरसिया में आवेदन देकर उसके घर से 22 जनवरी की रात कोई अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने की अंगुठी, पेण्डल सेट, चैन, कंगन, चांदी का पायल, बिछिया, बच्चे का चांदी का कडा और नगदी रकम ₹25000 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी के नेतृत्व में माल मुल्जिम की पतासाजी के लिए चौकी खरसिया के सहायक उप निरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्री, अशोक देवांगन, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, सोहन यादव, मुकेश यादव की टीम बनाकर लगाया गया । अपराध पंजीबद्ध के बाद से ही पुलिस टीम लगातार घटनास्थल के पास तथा खरसिया शहर में लगे विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये । घटना दिनांक के एक फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति टोपी पहने, मुंह को गमछे से छुपाया हुआ देखा गया । फुटेज में संदेही की पहचान स्पष्ट नहीं होने से पुलिस टीम द्वारा मुखबीरों से जानकारी जुटाई गई । आज मुखबीर सूचना के आधार पर आज संदेही आकाश जायसवाल निवासी शिवा नगर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे रायगढ़ को हिरासत में लिया गया जिसे फुटेज के बारे में जानकारी देकर 22 जनवरी की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ करने पर संदेही आकाश जायसवाल खरसिया और रायगढ़ में चोरी का अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी जगह कार्यक्रम हो रहा था । उसने प्लानिंग कि इस दिन सभी कार्यक्रम में व्यस्त होंगे तभी वारदात को अंजाम देगा और उसी उद्देश्य से 22 जनवरी को खरसिया जाकर उसने चंदन रोड तालाब स्थित एक पक्के मकान का गेट को राड से तोड़कर अलमारी का लाकर खोलकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम ₹25000 की चोरी करना स्वीकार किया । इसके अलावा आरोपी आकाश जायसवाल ने रायगढ़ के सीएमओ ऑफिस के सामने भगवानपुर के पास 14 जनवरी के रात एक पक्के मकान में सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम करीब ₹15000 की चोरी करना स्वीकार किया है और सोने-चांदी के जेवरात को घर में छुपा कर रखना और नगद रूपये को जुए में हार जाना बताया ।

आरोपी आकाश जायसवाल उर्फ बड़कू पिता सेतराम जयसवाल उम्र 28 साल निवासी शिवा नगर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे थाना कोतवाली रायगढ़ के रायगढ़ स्थित मकान से सोने चांदी के जेवरात 11 नग सोने की अंगूठी, 02 नग सोने का पेंडल सेट, 02 नग सोने की चैन, 02 नग सोने का कंगन, 03 जोड़ चांदी के पायल, बिछिया, बच्चे का तीन जोड़ी चांदी का कड़ा नकदी 7000 रुपए जुमला करीब जुमला कीमती 11 लाख रुपए का माल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे आज ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है । चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी के नेतृत्व में माल मुलाजिम की पतासाजी में सहायक उपनिरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, अशोक देवांगन, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, सोहन यादव और मुकेश यादव की विशेष भूमिका रही है ।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
Next Article महतारी वंदन योजना महिलाओं के परिश्रम का सम्मान, छोटी-छोटी ख्वाहिशें अब नहीं रहेंगी अधूरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?