Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 3, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर. 3 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने एक-एक कर लगभग 200 लोगों से व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधि मण्डल के रूप में मिलकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लिए। उन्होंने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका बिलासपुर में यह पहला जनदर्शन कार्यक्रम था।

जनदर्शन में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री संजीव पाण्डेय ने ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर में केन्द्रीय औद्योगिक श्रम न्यायालय, केन्द्रीय ऋण वसूली प्राधिकरण, केन्द्रीय प्रशासनिक अभिकरण एवं रेल दावा अभिकरण जल्द स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के इतने लम्बे समय बाद भी इन न्यायालयों में मामला दाखिल करने के लिए मध्यप्रदेश पर निर्भर होना पड़ता है जो कि आर्थिक, मानसिक सहित सभी दृष्टिकोण से अव्यावहारिक एवं श्रमसाध्य है। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया। सरगांव की मावली माता महिला समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री साव को 10 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित देवी भागवत महापुराण में शामिल होने का आमंत्रण दिया। श्री साव ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने निवास कार्यालय में विकसित भारत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाई। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने भी जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नशा के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित निजात अभियान के सुखद परिणाम की जानकारी दी। श्री साव ने निजात अभियान का समर्थन करते हुए सभी लोगों को इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान के प्रचार के लिए सेल्फी भी खिंचाई। जनदर्शन में बिलासपुर के साथ-साथ आसपास के जिले के लोगों ने भी उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे। प्रभारी मंत्री के रूप में बिलासपुर जिले का प्रभार मिलने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उप मुख्यमंत्री श्री साव का अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंची अमेरी अकबरी गांव की दिव्यांग महिला के समीप पहुंचकर उनका दुख-दर्द सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्राम टेरम में आयोजित “पुलिस जनदर्शन” कार्यक्रम
Next Article महतारी वंदन योजना के तहत मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?