सारंगढ़ बिलाईगढ़,1 फरवरी 2024/जमीन से संबंधित कार्यों के लिए विशेष शिविर संबंधी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र पर कलेक्टर श्री के एल चौहान ने जिले के सभी राजस्व निरीक्षक (आर आई) को निर्देश दिया है कि वे 3 फरवरी को अपने मंडल कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन करें। प्राप्त आवेदनों पर निराकरण करें तथा संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें। उल्लेखनीय है कि यह शिविर छत्तीसगढ़ के सभी राजस्व निरीक्षक मंडलों में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के उपरांत जन समस्या निवारण शिविर प्रदेश के सभी तहसीलों में द्वितीय शनिवार 10 फरवरी को और सभी जिला मुख्यालय में तृतीय शनिवार 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान पटवारी उपस्थित रहेंगे। इस आशय का पत्र राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर ने सभी कलेक्टर को जारी किया है।
प्रदेश के सभी आरआई सर्किल में 3 फरवरी को होगा जन समस्या निवारण शिविर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
