Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जायेगा सिम्स मार्ग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260212 WA0043
ग्राम पंचायत तेलीकोट के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जायेगा सिम्स मार्ग

स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जायेगा सिम्स मार्ग

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh February 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read
IMG 20240201 WA0027

बिलासपुर, 01 फरवरी 2024/सिम्स अस्पताल परिसर को व्यवस्थित करने के क्रम में सिम्स चौक से अरपा रिवर व्यू तक सड़क मार्ग को स्मार्ट रोड की तरह विकसित किया जायेगा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिक निगम को डीएमएफ मद से स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। गौरतलब है कि पार्किंग को अन्यत्र स्थानांतरित करने एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद सिम्स के सामने की सड़क काफी चौड़ी हो गई है। जिसके कारण बिजली के खम्भे, तार, ट्रांसफार्मर, केबल सड़क के बीचों-बीच हो गये हैं। स्मार्ट रोड के अंतर्गत तमाम केबल, तार आदि अन्डरग्राउण्ड ले जाए जाएंगे। खम्भे आदि हटने के बाद मरीजों और लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी।
कलेक्टर ने आज फिर सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए बनाये जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। अस्पताल में ओपीडी मरीजों के पहुंचने के लिए एक अलग गलियारा विकसित किया गया है। कलेक्टर ने मरीजों के पंजीयन कक्ष भी देखे। टोकन व्यवस्था सुचारू तरीके से चल रही है। उन्होंने कहा कि टोकन इश्यू होने के बाद मरीज अपनी बारी का इंतजार करें। अनावश्यक काउण्टर पर जाकर पूछताछ न करें ताकि सुविधाजनक तरीके से सिस्टम काम कर पाए। पंजीयन कक्ष से ऊपरी मंजिलों में ओपीडी डॉक्टरों तक पहुंच के लिए एक नये लिफ्ट स्थापित की जा रही है। कलेक्टर ने इस माह के अंत तक लिफ्ट तैयार कर सौंपने के निर्देश एजेन्सी को दिए। आवश्यकता के अनुसार और लिफ्ट स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने रेडक्रास की दवाई दुकान का भी निरीक्षण किया। मरीजों के परिजनों के भोजन बनाने के लिए तैयारी किये जा रहे शेड को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। अस्पताल के गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240201 WA0026 पी.एल.वी. एवं सखी वन स्टॉप सेंटर ने मिलकर किया महिला मानसिक रोगी का रेस्क्यू
Next Article IMG 20240201 WA0028 सिपेट, पावर प्लांट का स्कूली विद्यार्थी ने किया भ्रमण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH February 14, 2026
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti February 13, 2026
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026
IMG 20260212 WA0043
ग्राम पंचायत तेलीकोट के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
CHHATTISGARH खरसिया February 12, 2026

Popular Post

IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?