सक्ती, 29 दिसम्बर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में लगातार विभिन्न ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी विस्तार से विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही है। इसी क्रम में आज संकल्प यात्रा के तहत विकासखंड डभरा के ग्राम पंचायत सुखदा में कृषि विभाग द्वारा नैनो यूरिया का ड्रोन के माध्यम से छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा विकास खंड डभरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत डुमरपाली में किसान श्री गोवर्धन आदिले के गेहूं के खेत में ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया एवं संकल्प यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों सहित विभागीय योजनाओं से ग्रामीण जनों को विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया गया। प्रदर्शन स्थल में सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, सांसद प्रतिनिधि श्री नेतराम चंद्रा, जनपद पंचायत डभरा सीईओ श्री रूपेंद्र पटेल, कृषि विकास अधिकारी श्री डी सी देवांगन, आरएइओ श्री योगेश राठौर, सरपंच श्रीमती रेशमबाई आदिले, बीडीसी श्रीमती भगवती श्यामकुमार चंद्रा, धर्मेंद्र चंद्रा शिविर प्रभारी (भाजपा), पंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार अन्य विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है एवं योजनाओ से वंचित पात्र लोगों से आवेदन फार्म भी भरवाए जा रहे है।
ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
