Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुंदर और विकसित जशपुर बनाने तैयार होगा ‘‘मास्टर प्लान’’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुंदर और विकसित जशपुर बनाने तैयार होगा ‘‘मास्टर प्लान’’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 28, 2023 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर आगे ले जाएंगे, हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ कर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज जशपुर की पावन धरा पर अपने प्रथम आगमन पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर लगभग 111 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता है। पहाड़ी कोरवा जनजाति की खेल प्रतिभाएं धनुर्विद्या में पारंगत हैं। इन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जशपुर में सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक चिकित्सालय की स्थापना के लिए योजना तैयार की जाए ताकि इस अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य है। मेरी सभी से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा रहेगी।

मख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद मैं पहली बार जशपुर आया हूं। आप लोगों ने जिस प्यार और दुलार के साथ मेरा स्वागत किया है उसके लिए सभी को धन्यवाद। उन्होंने जशपुर की भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यह मेरी कर्म भूमि रही है। पूर्व मंत्री एवं सांसद स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी मेरे राजनीति के आदर्श रहे हैं। जशपुर आगमन पर आप सभी ने जैसा स्वागत किया उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। यह स्वागत मेरा नहीं पूरे जशपुर का स्वागत है। उन्होंने कहा कि आज यहां 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आपके बेटे को बहुत बड़ा दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि जशपुर को सुंदर बनाने के संबंध में आपके कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। आप सभी का मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे। मैं सदैव जशपुर का नाम रोशन करता रहूं।

श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के लोगों की खुशहाली की योजना तैयार की गई है। सभी वर्ग की चिंता करते हुए हमने छत्तीसगढ़ के लोगों से वायदा किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आपको गारंटी दी थी कि हमारा पहला काम 18 लाख आवासहीनों का पक्का मकान बनाना होगा। उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर को हमने शपथ ली। शपथ-ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से 18 लाख परिवारों के पक्के आवास स्वीकृत करने का निर्णय लेकर यह गारंटी पूरी कर दी। विधानसभा में इसके लिए बजट भी पारित करवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हमारी सरकार विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि की सहायता देगी। गरीब परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेण्डर देने, तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा करने, चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ करने जैसी गारंटियों पर भी शीघ्र अमल किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ की धरती बहुत उर्वरा है, प्राकृतिक संसाधनों की यहां कमी नहीं है। पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास की असीम संभावनाएं हैं। हम न केवल जशपुर जिले का बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का वैसा ही विकास करेंगे, जैसा लोगों की हमसे उम्मीदें हैं। श्री साय ने कहा कि पूर्व में जशपुर को बिलासपुर कमिश्नरी में शामिल कर दिया गया था, जिसे अब पुनः सरगुजा कमिश्नरी में शामिल करने का काम पूरा हो गया है। अपनी हाल की दिल्ली यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मेरी मुलाकात हुई सभी ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। समारोह के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वागत गजमाला एवं पुष्प गुच्छ से किया गया। मुख्यमंत्री को यहां मांदर भी भेंट किया गया, जिस पर उन्होंने थाप दी। मुख्यमंत्री के साथ मंच में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव सहित श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्णा राय, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने समारोह में किसानों को धान बोनस का सर्टिफिकेट, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक, उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, टीबी मरीजों को फूड बास्केट, हाथी मित्र दलों को किट, गर्भवती माताओं को सुपोषण किट, प्रदान किए। उन्होंने बच्चे का अन्नप्रासन कराकर गोद में उठाकर दुलारा। जशपुर में मुख्यमंत्री का गजमाला, फूलों की बारिश कर, लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य व गीतों से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्लेसमेंट कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
Next Article सोगड़ा में रखी गई थी चाय उत्पादक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के पहचान की नींव

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH October 21, 2026
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026

Popular Post

दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?