मुंगेली 28 दिसंबर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले ने तहसील कार्यालय पथरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तहसीलदार न्यायालय में लंबित अविवादित नामांतरण बंटवारा, विवादित नामांतरण बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया और लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डब्ल्यू. बी. एन. शाखा एवं वाचक शाखा के विभिन्न पंजियों को अवलोकन किया और आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पथरिया श्री बी. आर. ठाकुर मौजूद रहे।
अपर कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
