मुंगेली 26 दिसंबर 2023// भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के अवसर पर जिले के नगरीय निकायों में अटल संध्या का आयोजन किया गया। नगर पालिका मुंगेली के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर तथा उन्हें नमन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई तथा कविता पाठ, विचार संगोष्ठी के जरिए लोगों को सुशासन का संदेश दिया गया। नगर के कवियों ने स्वर्गीय श्री अटलजी की कविताओं के माध्यम से उनकी जीवन के बारे में व्याख्यान दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री मोहले को नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा उपस्थित कवियों को भी शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनुभव सिंह, गणमान्य नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
अटल संध्या का आयोजन कर दिया गया सुशासन का संदेश
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
