Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अटल जी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया: बृजमोहन अग्रवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260626 WA0002
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान
मुंबई
IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अटल जी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया: बृजमोहन अग्रवाल

अटल जी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया: बृजमोहन अग्रवाल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20231225 WA0049

रायपुर, 25 दिसम्बर 2023/ पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक देशभक्त और सर्वमान्य जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में सर्वसाधारण के विकास की ओर ध्यान दिया, उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन में शुचिता लाने का प्रयास किया। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर वार्ड में महाराजबंद तालाब के समीप आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही। श्री अग्रवाल ने इस मौके पर कार्यक्रम स्थल में स्वर्गीय श्री वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने महाराजबंद तालाब के पास स्थित चौक का नामकरण अटल जी के नाम पर अटल चौक करने की घोषणा की। साथ ही अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा भी की।

कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से कुशल नेतृत्व से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, उसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री वाजपेयी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से विश्व पटल पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास में हरसंभव योगदान दिया। उन्होंने पक्की सकड़ों का जाल बिछाया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गांव पक्की सड़कों से जुड़ गए हैं। बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान की शुरूआत की। उनके कार्यकाल के दौरान ही मोबाईल नेटवर्क पूरे देश में फैला।

श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री वाजपेयी ने देश को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। उनकी इस योजना की भनक विश्व के बड़े-बड़े देशों को भी नहीं लगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री वाजपेयी के यशस्वी कार्याें को स्कूली बच्चों तक पहुंचाने की जरूरत है।

श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आमजनों और स्कूल-कॉलेज की बच्चों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम में निबंध, भाषण, कविता और पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर, डॉ. राधा बाई कॉलेज मठपारा, जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मठपारा स्कूल के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद श्रीमती मीनल चौबे, श्री मृत्युंजय दुबे, श्रीमती सरिता वर्मा, श्री मनोज वर्मा, श्रीमती सावित्री साहू, श्रीमती सीमा कंदोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231225 WA0048 प्रदेश में उत्साह से मनाया जा रहा वीर बाल दिवस
Next Article IMG 20231225 WA0051 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti June 26, 2026
IMG 20260626 WA0002
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान
मुंबई June 26, 2026
IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया June 25, 2026
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026

Popular Post

IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?