Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले के किसानों को 25 दिसम्बर को किया जाएगा धान की बकाया बोनस राशि का भुगतान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20250728 WA0012
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को दी ₹10267.87 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात
CHHATTISGARH
रीपा योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर हुई कार्यवाही, 3 पंचायत सचिव निलंबित, 3 जनपद सीईओ को संभागायुक्त कावरे ने जारी किया शोकॉज नोटिस
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20250728 WA0009
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर
राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20250728 WA0008
वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिले के किसानों को 25 दिसम्बर को किया जाएगा धान की बकाया बोनस राशि का भुगतान

जिले के किसानों को 25 दिसम्बर को किया जाएगा धान की बकाया बोनस राशि का भुगतान

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh December 23, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20231223 WA0036

मुंगेली 23 दिसम्बर 2023// भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर समितियों के माध्यम से तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा उपार्जित धान पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान विकासखंड मुख्यालय मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर, विकासखंड मुख्यालय पथरिया के मंगल भवन बस स्टैंड और विकासखंड मुख्यालय लोरमी के मानस मंच जनपद पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों तथा सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक जिम्मेदारी सौपीं। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में साफ सफाई, टेंट एवं पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साउंड सिस्टम, स्वल्पाहार, प्रमाण पत्र वितरण, हितग्राहियों की उपस्थिति, मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण व्यवस्था, निर्बाध विद्युत एवं इंटरनेट व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कार्यक्रम गरिमामय होना चाहिए, इसे ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी समय पर सुनिश्चित कर लें। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा कृषकों से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान पर 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से पूर्व के वर्षो का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
खरीफ वर्ष 2014-15 में जिले के 42 हजार 254 एवं 2015-16 के 44 हजार 782 किसानों को बोनस का लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही कृषकों से संवाद करेंगे। जिले में किसानों को विकासखण्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पात्र हितग्राही कृषकों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि संबंधी प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर एवं माईक की आवश्यक व्यवस्था होगी। विकासखंड मुख्यालय मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, लोरमी के लिए एस.डी.एम. लोरमी श्री प्रवीण तिवारी और पथरिया के लिए एस.डी.एम. पथरिया श्री भरोसा राम ठाकुर नोडल अधिकारी होंगे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20231223 WA0035 सरकार की घोषणा के परिपालन में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय ली बैठक
Next Article IMG 20231223 WA0037 मुख्य न्यायाधिपति ने उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त अनुभागों, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी और ए.डी.आर. बिल्डिंग का किया औचक निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20250728 WA0012
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को दी ₹10267.87 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात
CHHATTISGARH July 28, 2025
रीपा योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर हुई कार्यवाही, 3 पंचायत सचिव निलंबित, 3 जनपद सीईओ को संभागायुक्त कावरे ने जारी किया शोकॉज नोटिस
CHHATTISGARH रायपुर July 28, 2025
IMG 20250728 WA0009
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर July 28, 2025
राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती
CHHATTISGARH रायपुर July 28, 2025
IMG 20250728 WA0008
वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH रायपुर July 28, 2025

Popular Post

IMG 20250728 WA0012
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को दी ₹10267.87 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?