रायगढ़। लगातार अनुपस्थित रहने पर स्वच्छता पर्यवेक्षक के विरुद्ध सर्विस ब्रेक की कार्रवाई की गई है। उक्त अवधि को अनुपस्थिति अनुपस्थिति और अवैतनिक करार दिया गया है।
स्वच्छता पर्यवेक्षक विजेंद्र ध्रुव को नगर निगम बिलासपुर से नगर निगम रायगढ़ ट्रांसफर किया गया था। ट्रांसफर होने के उपरांत स्वच्छता पर्यवेक्षक विजेंद्र कुमार ध्रुव ने नगर निगम रायगढ़ में जॉइनिंग दिया, लेकिन बिना सक्षम स्वीकृति के कार्य पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहा। इस दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक ध्रुव को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया, जिसका प्रति उत्तर भी स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक के खिलाफ उक्त अवधि को सर्विस ब्रेक और अनुपस्थित, अकार्य दिवस की कार्रवाई की गई।
लगातार अनुपस्थित रहने पर स्वच्छता पर्यवेक्षक का किया गया सर्विस ट्रेक
