Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 24 दिसम्बर को आयोजित होगा काव्य कलश मंच का भव्य वार्षिक अधिवेशन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260425 WA0002
*वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260423 WA0012
ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260423 WA0006
तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260423 WA0011
ट्रेक्टर बाईक में आमने सामने भिड़ंत , एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260423 WA0009
जंगल में हाथी शावक की संदिग्ध मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » 24 दिसम्बर को आयोजित होगा काव्य कलश मंच का भव्य वार्षिक अधिवेशन

24 दिसम्बर को आयोजित होगा काव्य कलश मंच का भव्य वार्षिक अधिवेशन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 21, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231221 WA0015

खरसिया।सुप्रसिद्ध काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच छत्तीसगढ़ के भव्य वार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि खरसिया विधायक उमेश नंद कुमार पटेल होंगे।
विगत दिवस काव्य कलश मंच के पदाधिकारियों जमुना प्रसाद चौहान (संरक्षक), प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ (अध्यक्ष), राकेश नारायण बंजारे (उपाध्यक्ष) एवं महेन्द्र राठौर (सचिव) ने विधायक महोदय से मुलाकात कर खरसिया विधानसभा से जीत की बधाई देते हुए वार्षिक अधिवेशन का आतिथ्य स्वीकार करने हेतु आग्रह किया जिसे विधायक महोदय ने सहर्ष स्वीकार किया।
गौरतलब है कि 24 दिसम्बर को सुप्रसिद्ध साहित्यिक-सांस्कृतिक मंच ‘काव्य कलश’ का भव्य वार्षिक अधिवेशन आयोजित है। तीन सत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया राधा सुनील शर्मा जी (अध्यक्ष-नगर पालिका परिषद, खरसिया) करेंगी। विशिष्ट अतिथि श्रीमती नयना गवेल जी (प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस) एवं श्री शिवम सिंघानिया जी (उप संचालक-श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल, चपरी) आमंत्रित हैं।
द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि माननीय श्री बंशी अग्रवाल जी (संरक्षक, प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन, साहित्यकार) रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री अशरफीलाल सोनी जी (संरक्षक, काव्य कला मंच) करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्री मनोज साहू जी (सामाजिक कार्यकर्ता) श्री ब्रजकिशोर नायक जी (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं श्रीमती मंजूश्री “पुष्प” कारेमोरे (राष्ट्रीय कवयित्री, समाज सेविका, शिक्षिका, नागपुर) रहेंगी।
तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि माननीय श्री महावीर अग्रवाल जी (संयोजक, छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच, समाज सेवक) रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय डॉ. बृजभूषण द्विवेदी जी (संचालक, जगरानी देवी महा. वि. विंध्य अवार्ड ज्यूरी कमेटी मुम्बई ब्रांड एम्बेरडर) करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती कोमल बंसल जी (अध्यक्ष, अ.भा. मारवाड़ी महिला समिति खरसिया), श्री गुलाब राम चौहान जी (सेवानिवृत्त वन मंडल परिक्षेत्राधिकारी) एवं श्री प्रदीप साहू जी (विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक) रहेंगे।
प्रथम सत्र प्रातः उद्घाटन सत्र होगा जिसमें काव्य कलश वार्षिक पत्रिका 2023 का विमोचन, गुरु घासीदास बाबा जयंती राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण एवं प्रतियोगिता के निर्णायकों का सम्मान होगा। प्रथम सत्र में सरस्वती वंदना सुश्री प्रीति रात्रे एवं राजकीय गीत श्री पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
द्वितीय सत्र दोपहर में विराट कवि सम्मेलन एवं काव्य कलश मंच के सदस्यों का उपनाम सम्मान समारोह आयोजित होगा।
तृतीय सत्र शाम में काव्य कलश सम्मान सत्र होगा जिसमें काव्य कलश साहित्य रत्न सम्मान श्री दिलीप गुप्ता जी घरघोड़ा एवं श्री शशिभूषण स्नेही जी बिलाईगढ़, काव्य कलश शिक्षा दूत सम्मान श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल पचरी बिलाईगढ़, काव्य कलश समाज गौरव सम्मान श्री राकेश केशरवानी खरसिया एवं सुश्री संतोषी यादव रायगढ़, काव्य कलश रत्न सम्मान श्री सत्यनारायण बरेठ डभरा एवं श्री मुकेश जांगड़े बेमेतरा, काव्य कलश कर्णधार सम्मान श्री वेदराम चौहान जी पेलमा एवं श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल खरसिया का सम्मान होगा। कार्यक्रम में वायलिन वादक श्री मुकेश कुमार जांगड़े, बेमेतरा अपनी प्रस्तुति देंगे।
वार्षिक अधिवेशन दिनाँक 24 दिसम्बर 2023, रविवार प्रातः 10 बजे से लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, ठाकुरदिया, खरसिया, जिला रायगढ़ (छग.) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का संचालन विभिन्न सत्रों में प्रियंका गुप्ता, राकेश नारायण बंजारे एवं जमुना प्रसाद चौहान द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन का संचालन वेदराम चौहान, तिलक तनोदी, विनोद डडसेना एवं संतोष मिरी करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से साहित्यकारों की उपस्थिति होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231221 WA0013 बाड़ी में रखकर शराब की बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next Article IMG 20231221 WA0014 लैलूंगा रोड़ पर स्थित गुप्ता ढाबा में घरघोड़ा पुलिस ने की शराब रेड कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260425 WA0002
*वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा
CHHATTISGARH sakti April 25, 2026
IMG 20260423 WA0012
ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
CHHATTISGARH खरसिया April 23, 2026
IMG 20260423 WA0006
तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026
IMG 20260423 WA0011
ट्रेक्टर बाईक में आमने सामने भिड़ंत , एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026
IMG 20260423 WA0009
जंगल में हाथी शावक की संदिग्ध मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?