Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकसित भारत संकल्प यात्रा: बेटे के लिए आयुष्मान कार्ड बना वरदान, पीएम उज्जवला योजना से धुएं से मिली मुक्ति
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विकसित भारत संकल्प यात्रा: बेटे के लिए आयुष्मान कार्ड बना वरदान, पीएम उज्जवला योजना से धुएं से मिली मुक्ति

विकसित भारत संकल्प यात्रा: बेटे के लिए आयुष्मान कार्ड बना वरदान, पीएम उज्जवला योजना से धुएं से मिली मुक्ति

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231220 WA0034

रायगढ़, 20 दिसम्बर2023/ केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प विकसित यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में आज जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ के सिसरिंगा एवं सोहनपुर, घरघोड़ा के कुडुमकेला एवं पुसल्दा, रायगढ़ के कोतरलिया एवं कोटमार तथा तमनार के गारे एवं सराईटोला में शिविर का आयोजन किया गया। जहां संकल्प यात्रा वैन के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। केन्द्र शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसके माध्यम से संबंधित विभाग में चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से लाभान्वित हितग्राही सुना रहे अपनी कहानी
आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित कारीछापर निवासी श्रीमती गंगा सिदार ने कहा कि मेरा बेटा तीन से चार माह का था तब अचानक तबीयत खराब होने से उसे रायगढ़ के निजी चिकित्सालय में ईलाज करवाने से बीमारी का पता चला और डॉक्टरों ने राजधानी के अस्पताल में इलाज करवाने की सलाह दी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज करा पाने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया की आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज हो जाएगा। तब मैंने बेटे सहित पूरे परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवाया। यह कार्ड मेरे बेटे के ईलाज के लिए वरदान साबित हुआ और बेटा स्वस्थ है। इस मुश्किल वक्त में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने शासन को धन्यवाद दिया है।
केसीसी से लाभान्वित कोतरलिया निवासी ललित कुमार पटेल ने बताया की केसीसी के माध्यम से उन्होंने टारपाली सोसाइटी से 21 हजार रुपए का नगद एवं 15 हजार तक का खाद बीज की खरीदी की हैं, इससे मुझे खेती किसानी में काफी सहयोग मिला हैं, केसीसी से बिना ब्याज के राशि मिलता हैं। यह शासन की बहुत अच्छी योजना इससे अन्य लोगों से ब्याज से पैसा लेना नहीं पड़ता है। इसी प्रकार पीएम उज्जवला योजना की लाभार्थी कोटमार निवासी श्रीमती शीलावती निषाद ने बताया कि पहले चूल्हा से खाना बनाते थे, जिसके लिए लकड़ी की आवश्यकता होती हैं। लेकिन अब पीएम उज्जवला योजना से गैस मिलने से अब धुआं से राहत मिली और समय की बचत हो रही हैं इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दी है।
जिले के इन गांवों में कल पहुंचेंगी विकसित भारत संकल्प यात्रा का वैन
विकसित भारत संकल्प यात्रा का वैन कल 21 दिसम्बर को जिले के इन गांवों में पहुंचेगी। जहां केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इनमें धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-डोडागांव एवं रैरूमाखुर्द, वि.ख.घरघोड़ा के ग्राम-बरौद एवं फगुरम, वि.खं रायगढ़ के बेलरिया एवं महापल्ली, वि.ख.तमनार के कोडकेल एवं कुंजेमुरा शामिल है।
*स्वास्थ्य सुविधाओं का मिल रहा लाभ*
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों का पंजीयन किया जा रहा है इसके तहत चयनित योजनाओं में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय क्षय रोग निर्मूलन कार्यक्रम, के अलावा जिन स्थानों पर मोबाईल वैन द्वारा वहाँ स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है, जहाँ एनसीडी एवं सिकल सेल की जांच व उपचार हो रहा है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान कार्ड का निर्माण एवं वितरण, आयुष्मान एप का उपयोग करके यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, ऑन स्पॉट टीबी स्क्रीनिंग, निक्षय पोषण योजना, सिकल सेल की जांच की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231220 WA0029 बुदबुदा के विकसित भारत संकल्प यात्रा का तारीफ हुआ
Next Article images 57 ऑनलाईन आरटीई पोर्टल में कार्य संपादित करने हेतु समय-सारिणी जारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?