Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली प्रधानमंत्री जनमन योजना क्रियान्वयन हेतु बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली प्रधानमंत्री जनमन योजना क्रियान्वयन हेतु बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खैरागढ़, 20 दिसम्बर 2023// कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के विकास हेतु विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में जिले के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस योजना में 11 सेक्टर्स की गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

शिविर आयोजित कर, प्राप्त डेटा के आधार पर कार्य योजना तैयार करें- कलेक्टर
केसीजी के जिला सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर गोपाल बर्मा ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति शिविर आयोजित कर, प्राप्त डेटा के आधार पर कार्ययोजना तैयार करें। आगे कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।इसके लिए योजना के तहत 9 केंद्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि इन गतिविधियों में पक्के घर का प्रावधान, संपर्क सड़क, नल से जल/समुदाय आधारित पेयजल, मोबाइल मेडिकल यूनिट, छात्रावासों का निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से पोषण, बहु-उद्देशीय केन्द्रो का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण ग्रिड तथा सोलर पावर के माध्यम से, वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाईल सर्विस की उपलब्धता और आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास शामिल हैं।

जिले में 4 बसाहटों हेतु होगा एक शिविर, नोडल अधिकारी करेंगे समन्वय
बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार विशेष पिछड़ी जनजाति समूह हेतु इन गतिविधियों का क्रियान्वयन तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को आवश्यकतानुसार पूर्णतः आच्छादित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना को मिशन मोड में क्रियान्वित किया जाएगा और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय करके काम करना होगा। जिला स्तर पर बसाहटवार कार्ययोजना तैयार कर अभियान मोड में 4 बसाहट हेतु कैम्प आयोजित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और विकासखण्ड स्तर के विभिन्न विभाग के अधिकारियों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।आगे कहा कि इस योजना के बारे में पीवीटीजी समुदायों को जागरूक करने के लिए आईईसी सामग्री का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमेटी और विकासखण्ड स्तर पर टीम का गठन भी किया जाएगा। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 23 दिसंबर, 2023 तक योजना के तहत की गई प्रगति की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू, एसडीएम रेणुका रात्रे सहित सभी 11 सेक्टर्स से सम्बंधित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिले में मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित,31 दिसम्बर तक करा सकते है बीमा
Next Article स्व सहायता समूह की महिलाओं ने किया शौचालय की ग्रेडिंग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?