Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्यपाल श्री हरिचंदन ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को संबोधित किया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को संबोधित किया

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

रायपुर, 20 दिसम्बर 2023 / राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज छत्तीसगढ़ की 6 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को संबोधित किया और अभिभाषण पढ़ा।

विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल श्री हरिचंदन का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने स्वागत किया।

अभिभाषण का मूल पाठ इस प्रकार हैं।

माननीय सदस्यगण,
छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के प्रथम सत्र में आप सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं।

- Advertisement -
Ad image

2. छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए प्रदेश में दो चरणों में 7 नवम्बर एवं 17 नवम्बर 2023 को मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित हुए। इन चुनावों में निर्वाचित होकर आप इस पवित्र सदन में पहुंचे हैं, इसलिए सर्वप्रथम मैं आप सभी को जीत की बधाई देता हूं।

3. लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य के रूप में आपका अभिवादन करता हूं। साथ ही हमारे देश के महान संविधान, संवैधानिक-लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आदर्श परंपराओं के प्रति अपना आदर भाव व्यक्त करता हूं, जिनके कारण आज इस सदन में आपको सम्बोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

4. शपथ विधि के पश्चात छठवीं विधानसभा के माननीय सदस्यों के रूप में आपका कार्यकाल प्रारंभ हो गया है। आपके सार्थक, सफल और लोकहितकारी कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

5. मैं भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ और उन हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों को साधुवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को बहुत अच्छी तरह से संपन्न कराने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

6. बहुत से नक्सलवाद प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के अच्छे आंकड़े यह साबित करते हैं कि अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए ग्रामीण और वन अंचल में रहने वाली जनता का मनोबल मजबूत हुआ है। मैं चाहूंगा कि मेरी सरकार के जनहितकारी कार्यों से उनका विश्वास लगातार मजबूत हो।

7. आप सभी ने जनता और मतदाताओं का विश्वास जीतकर इस सदन में स्थान अर्जित किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिए आप जी-जान से जुट जाएंगे। अपने मतदाताओं से किए हुए वायदे निभाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए समुचित कदम उठाने की बहुत ही संवेदनशील जिम्मेदारी आप सभी के ऊपर रहेगी।

8. मुझे विश्वास है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के माननीय सदस्यों के बीच सौहार्द और सम्मानजनक रिश्तों से इस पवित्र सदन का मान बढ़ाने के लिए आप सभी तत्पर रहेंगे। दोनों पक्षों को मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से और आदर्श संसदीय परंपराओं से प्रदेश के विकास के रथ को आगे बढ़ाना है, जनता के विश्वास पर खरे उतरना है।

9. प्रदेश के सभी क्षेत्रों और सभी व्यक्तियों के लिए समृद्धि और खुशहाली के रास्ते बनाना, शांति और सद्भाव के साथ सबके जीवन स्तर उन्नयन के लिए कार्य करना, सभी को संविधानसम्मत अधिकार दिलाना और प्रदेश को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना जैसे लक्ष्य मेरी सरकार के सामने हैं।

10. प्रदेश में अभी भी ऐसे अनेक वर्गों के लोग हैं, जिन्हें सामाजिक- आर्थिक विकास के लिए विशेष सहायता की आवश्यकता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा, किसानों, वन आश्रितों, ग्रामीणों और परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए विशेष संवेदनशीलता अपेक्षित है, ऐसे सभी वर्ग मेरी सरकार की प्राथमिकता में रहेंगे।

11. छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी तथा वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के आदर्शों और सिद्धांतों के अनुसार छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया दौर प्रारंभ करने के लिए मेरी सरकार संकल्पबद्ध है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरी सरकार जनता से किए गए वायदे पूरे करने के लिए समुचित उपाय करेगी।

12. राज्य मंत्रि-परिषद की पहली बैठक में, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 18 लाख घरों के निर्माण का निर्णय लेने का वादा प्रदेश की जनता से किया गया था। मुझे खुशी है कि यह वादा निभाने का निर्णय ले लिया गया है। इस प्रकार मेरी सरकार ने अपने कामकाज की बहुत ठोस शुरुआत कर दी है।

13. मेरी सरकार चुनाव के दौरान किए गए विभिन्न वायदों को पूरा करने की दिशा में समुचित कदम उठाएगी। धान खरीदी के 2 वर्षों के लंबित बोनस का भुगतान, कृषक उन्नति योजना, दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना, महतारी वंदन योजना, घर-घर निर्मल जल अभियान, रानी दुर्गावती योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 5 हजार 500 रुपए प्रतिमानक बोरा करने, 4 हजार 500 रुपए तक बोनस, चरण पादुका एवं अन्य सुविधाएं पुनः प्रारंभ करने जैसे चुनाव घोषणा पत्र के मुद्दों पर परीक्षण व निर्णय की समयबद्ध प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

14. मेरी सरकार पर महिलाओं और युवाओं ने अटूट विश्वास व्यक्त किया है। विश्वास के इस सिलसिले को और आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं और युवाओं का सशक्तीकरण मेरी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। इसी क्रम में रिक्त शासकीय पदों पर समयबद्ध एवं पारदर्शिता से भर्ती, पीएससी प्रकरण की जांच, सभी प्रमुख परीक्षाओं की प्रक्रिया यूपीएससी की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने, छात्र-छात्राओं के लिए मासिक ट्रैवल एलाउंस, हर संभाग में एम्स की तर्ज पर ’छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’, हर लोकसभा क्षेत्र में आईआईटी की तर्ज पर ’छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ के निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है।

15. मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरी सरकार प्रदेश के विकास और आम जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने की दिशा में पूरे मनोयोग से काम करेगी। सेवा, सुशासन, सुरक्षा, विकास के साथ ही सभी के जीवन स्तर उन्नयन के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

16. आप सबको पुनः चुनावों में जीत की बधाई और भावी चुनौतियों और लक्ष्यों में जीत के लिए अनंत शुभकामनाएं।

जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विकसित भारत संकल्प यात्रा : 21 दिसम्बर को झालरोंदा, लोहराकोट, बर्रा, सुलौनी, सोनादुला, सकरेलीखुर्द, बोकरामुडा, ओडेकेरा और देवरघटा में किया जाएगा शिविर का आयोजन
Next Article राजनांदगांव में 8 लाख से अधिक लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?