खरसिया:~यूं तो जवाहर नवोदय विद्यालय किसी की परिचय की मोहताज नहीं है यहां पर बच्चों का सर्वांगीण विकास उच्च गुणवत्ता की पढ़ाई ,खेलकूद ,शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक विकास की शिक्षा दी जाती है । यहा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिसंबर में भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मेलन 17 दिसंबर 2023 को आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय से पढ़ कर निकले भूतपूर्व 25 बैच के छात्र छात्राओं ने भागीदारी की।ये सभी अपने अपने क्षेत्र में बड़े बड़े पदों पर रहते हुए भी दिल में अपने नवोदय में गुजारे सुनहरे 7 सालों की यादें संजोकर हर साल अपने विद्यालय पहुंचते हैं और विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं।
नवोदय के बच्चों ने अपने बड़े भैया दीदियों का तिलक लगाकर,लाल गुलाब और अपने हाथों से बनाए कार्ड देकर स्वागत किया।कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष स्कूल बिल्डिंग में भव्य तरीके से किया गया।
जार 2023 की प्रेसिडेंट डॉ श्रद्धा पाटनवार ने अपने कार्यकाल का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत किया,जिसमें सिल्वर शाइन्स कार्यक्रम, होली मिलन कार्यक्रम, विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का विवरण दिया गया।जार की तरफ से विद्यालय की उप प्राचार्य महोदया अनुराधा शर्मा व सभी शिक्षकों को जार डायरी व मोमेंटो भेंट किया गया।साथ ही बैच 2004 की तरफ से नवोदय का बच्चों के लिए ओलंपियाड परीक्षा संबंधी पुस्तकें लाइब्रेरी में उपलब्ध कराई गईं। आगामी वर्ष के लिए नए जार प्रेसिडेंट ‘चंद्रेश बघेल’, ट्रेजरर ‘डॉ चोलेश राठिया’ व सेक्रेटरी ‘ डॉ विवेक नायक ‘ को कार्यभार सौंपा गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 150 एलुमनी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रायगढ़ के वर्तमान एम एल ए माननीय ओपी चौधरी जी का आगमन मुख्य अतिथि के रूप में हुआ जिन्होंने वर्तमान में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं एवं भूतपूर्व छात्राओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में कैसे सफल हो और अपने कैरियर या लक्ष्य को कैसे प्राप्त करे बहुत ही सहज एवम सरल शब्दों में मार्गदर्शन देते हुए परीक्षाओं की अच्छी तैयारी करने और असफलताओं से नही घबराने की बात कही साथ ही साथ अपने अनुभवों को भी साझा किए।साथ ही जार की वार्षिक पत्रिका “इंस्पायर्ड रूट्स” के तृतीय संस्करण का विमोचन मुख्य अतिथि ओ पी चौधरी द्वारा किया गया।
एवम इस कार्यक्रम में साधुराम विद्या मंदिर के प्राचार्य की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
अंत में नवोदय की प्राचार्या अनुराधा शर्मा के द्वारा श्री चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए इस विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस विद्यालय ने बहुत से डाक्टर , इंजीनियर, सी ए,शिक्षक एवम बहुत से अच्छे पदों पे विराजमान हैं दिए है जो आज देश की और समाज की सेवा कर रहे है।और इस विद्यालय का मान बढ़ा रहे है।
जवाहर नवोदय विद्यालय के भूतपूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न
