Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मोदी की गारंटी करेंगे पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मोदी की गारंटी करेंगे पूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 16, 2023 Uncategorized
Share
10 Min Read

रायपुर, 16 दिसंबर, 2023/ मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर से श्री विष्णु देव साय के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में संकल्प यात्रा का आगाज नई दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से रथों को हरी झंडी दिखाकर किया। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ‘‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकास का विश्वास लेकर कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में उत्साहित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ को छत्तीसगढ़ में पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने कोने में पहुंच रही है। यात्रा को शुरू हुए एक महीना हो चुका है। यात्रा हजारों गांवों के साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर छोटे-छोटे कस्बे हैं। आज छत्तीसगढ़ से भी यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मेरा नई सरकार से आग्रह है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का अपने राज्य में तेजी से विस्तार करें। इसे हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है लेकिन सच्चाई है कि राज्यों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। अभी जिन लोगों से मैंने बातें की, उनके संवाद से मुझे लगा कि देश का जनमन इससे बहुत उत्साहित है। जहां यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव के लोग इसकी अगुवाई करने लगते हैं। लोगों में इसके स्वागत की प्रतिस्पर्धा है। नये-नये तरीकों से लोग स्वागत कर रहे हैं। लोग सेल्फी ले रहे हैं। नमो एप को डाउनलोड कर रहे हैं और विकसित भारत के एंबेसडर बन रहे हैं। लोग प्रतियोगिताओं के माध्यम से न केवल पुरस्कार जीत रहे हैं, अपितु नई जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। इस यात्रा के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है कि मैं वर्चुअली इस यात्रा से जुड़ रहा हूँ। पहले मैंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से संवाद किया था। मुझे बहुत सुकून है कि लोगों तक हमारी योजनाएं पहुंच रही है। आज चर्चा का फोकस शहरी क्षेत्रों पर था। विकसित भारत के संकल्प में हमारे शहरों की बड़ी भूमिका है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारी युवा शक्ति, नारी शक्ति को सशक्त करने ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ काम कर रही है। आप सभी विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। मेरा आग्रह है कि जिन्होंने भी योजनाओं का लाभ उठाया है वे इसकी जानकारी सबको दें। ये मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके लिए है। 2047 में देश विकसित होकर रहेगा, इस विचार को लेकर चलना है। इस वातावरण को बनाने में यह संकल्प बहुत काम आयेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद आज वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से पहली बार पूरे प्रदेश के नागरिकों से बात करने का सुअवसर आया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि यह यात्रा हमारे प्रदेश में भी प्रभावी तरीके से संचालित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। मैं यह बताना चाहता हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जनहित में योजनाएं बनाते हैं। साथ ही योजना का लाभ लोगों तक पहुँचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। ग़रीबों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने कोरोना के समय भी देश के नागरिकों की रक्षा की। हमारे देश में कोविड के दो टीके विकसित किए गए और इसके 200 करोड़ से अधिक डोज बनाए गए। ये टीके देशवासियों को लगाए गए और 100 से अधिक देशों को भी भेजे गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ग़रीब कल्याण अन्न योजना की अवधि 2028 तक बढ़ाई गई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के लिए चिंता है। हर वर्ग के सरोकार हैं। मैं मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मोदी की गारंटी पूरी होंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट में यह निर्णय लिया है कि 18 लाख लोगों को आवास मिलेगा। छत्तीसगढ़ वासियों के आशीर्वाद से हम मोदी की गारंटी प्रदेश में पूरा करेंगे। मोदी की गारंटी में किए गए वायदे के अनुरूप 3100 रूपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को दो साल के धान के बोनस की बकाया राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 180 रथ हर ग्राम पंचायत तक पहुंचेेंगे, वहां हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। आप सभी से आग्रह करना चाहता हूं कि आप सभी जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

- Advertisement -
Ad image

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सांसद श्री सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री राजेश मूणत, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहली सार्वजनिक सभा क्यों रही खास

मुख्यमंत्री के पहले संबोधन में नजर आई भावी छत्तीसगढ़ की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री ने अपनी पहली सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज 16 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के दौरान अपनी पहली सार्वजनिक सभा को संबंधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहला अवसर था जब राजधानी रायपुर से एक आदिवासी मुख्यमंत्री की आवाज न केवल कार्यक्रम स्थल पर, बल्कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में गूंज रही थी। कार्यक्रम का वीडियो प्रसारण सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में भी देखा-सुना गया। 32 प्रतिशत की आदिवासी जनसंख्या वाले छत्तीसगढ़ राज्य में नये मुख्यमंत्री, भारत सरकार से प्रदेश को मिली गारंटियों को लागू करने का अपना संकल्प पूरे आत्मविश्वास के साथ दोहरा रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आश्वस्त करना चाहता हूं मोदी की गारंटी पूरी होगी। वे यह कहना भी नहीं भूले कि इस गारंटी में समाज के सभी वर्ग के लोगों की चिंता की गई है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रचार के साथ-साथ आम लोगों को उनसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से भी आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया, उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री के संबोधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री का संबोधन था, उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो न केवल योजनाएं बनाते हैं, बल्कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाना भी सुनिश्चित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उन अनुभवों को भी साझा किया जब वे 2014 में राज्यमंत्री थे और तब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संसद में अपने पहले संबोधन में कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी।

अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बार-बार भारत सरकार को उद्धृत करते हुए अपने नेतृत्व वाली राज्य सरकार की भावी रीति-नीति और लक्ष्यों को भी लोगों के सामने स्पष्ट कर दिया। इस संबोधन के दौरान श्री साय की आत्मविश्वास से लबरेज भाव-भंगिमा, शब्द, आवाज और विचारों ने राज्य के नागरिकों के सामने सदृढ़ सुशासन की भी गारंटी रख दी है। श्री साय ने अपना पहला संबोधन छत्तीसगढ़ी में दिया, उनका यह निर्णय इंगित करता है कि आने वाले दिनों में सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की जड़ें गहरी होंगी, तना होगा और शाखाएं फलों से लदी होंगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा NEET एवं JEE की परीक्षा की तैयारी कराए जाने हेतु विद्यार्थियों से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित
Next Article लाइव प्रसारण के माध्यम से सांसद संतोष पाण्डेय, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर व अधिकारीयों ने देखा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंम कार्यक्रम

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH October 21, 2026
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026

Popular Post

ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?