बीजापुर 15दिसंबर 2023/संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा बीजापुर जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्रोत समन्वयक, समस्त प्राचार्यो का बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में संयुक्त संचालक ने शिक्षा की गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, शाला अनुदान राशि का उपयोग पीएमएफएस से आहरण, सेवा पुस्तिका, दाखिल खारिज पंजी, केशबुक संधारण तथा अन्य शालेय पंजियों का संधारण, पाठ्यक्रम विभाजन अनुसार अध्यापन, शालाओं का निरीक्षण, छात्रवृत्ति योजना आवेदन स्थिति, शिक्षक डायरी संधारण, स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थापना एवं शैक्षणिक स्थिति, एवं अन्य एजेंडे पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर बीआर बघेल ने प्राचार्यों से कहा शालेय गतिविधियों में किसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी। सभी ईमानदारी के साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधार करने का प्रयत्न करें। इस बैठक में जेडी कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, डीएमसी विजेंद्र राठौर, एपीसी जाकिर खान एवं श्रीनिवास एटला समस्त बीईओ बीआरसी प्राचार्य उपस्थित थे।
संयुक्त संचालक ने शिक्षा में व्यापक सुधार लाने जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारियों के बैठक कर विस्तृत समीक्षा की
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
