मुंगेली, 15 दिसम्बर 2023// कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर में कौशल विकास योजना एवं नवीन विनियम के तहत विभिन्न कोर्सों में इच्छुक अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 26 दिसंबर तक किया जा सकता है। लाईवलीहुड काॅलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक साल्यूशन तथा सेविंग मशीन आॅपरेटर में प्रशिक्षण के लिए जिले के 18 से 45 वर्ष आयु के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवा अपने समस्त दस्तावेजों के साथ जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर में अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं।
कौशल विकास के लिए मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, आवेदन 26 दिसंबर तक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
