रायगढ़, 15 दिसम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1.1.2024 की स्थिति में जिला-रायगढ़ की निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा फार्म 500 रुपये जमा कर कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 23 से निविदा प्रकाशन तिथि से 2 जनवरी 2024 को अपरान्ह 1 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में पूर्ण रूप से भरी निविदा कार्यालय के कक्ष क्रमांक 23 में 2 जनवरी 2024 को अपरान्ह 2 बजे तक ही प्राप्त की जाएगी और उसी दिन अपरान्ह 4 बजे कार्यालय के कक्ष क्रमांक 21 में उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष निविदा खोली जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
